scriptMumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XBB 1.16 के 29 मरीज मिले | Patrika News

Mumbai News Live Updates: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XBB 1.16 के 29 मरीज मिले

locationमुंबईPublished: Mar 18, 2023 06:36:31 pm

Submitted by:

Dinesh Dubey

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महाराष्ट्र के नासिक जिले से मुंबई आ रहे हजारों किसानों, आदिवासियों के पैदल मार्च में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है। अधिकारियों ने बताया कि किसानों के मुंबई कूच में शामिल 58 वर्षीय किसान पुंडलिक जाधव की मौत हो गई। नासिक में डिंडोरी के पास एक गांव के निवासी जाधव को बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार दोपहर शाहपुर के अस्पताल ले जाया गया था।
अधिकारी ने कहा कि बेहतर महसूस होने पर जाधव फिर से मार्च में लौट आए। लेकिन शुक्रवार रात करीब 8 बजे खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी हुई और बेचैनी होने लगी। जिसके बाद जाधव को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख की सहायता की घोषणा की गई है।

mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो