Shirdi Nagpur Samruddhi Mahamarg: शिरडी-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर हादसों का सिलसिला जारी है। समृद्धि हाईवे पर वाशिम के पास भीषण दुर्घटना हुई। एक निजी यात्री बस का टायर फट गया और वह पलट गई। इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए हैं।
मुंबईUpdated: February 20, 2023 07:13:23 pm
मुंबई की ताजा खबरें
Prithvi Shaw Case: मुंबई में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से मारपीट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किए गए चार लोगों को सोमवार को एक अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल, शोभित ठाकुर, साहिल सिंह और रुद्र सोलंकी आरोपी हैं। एक अधिकारी ने कहा, गिल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि बाकी तीन को शनिवार को पकड़ा गया था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्ण अधिग्रहण प्रक्रिया के हिस्से के रूप में शिवसेना पार्टी के फंड पर अधिकार का दावा किया है। उन्होंने पदाधिकारियों की कार्यसमिति की बैठक भी बुलाई।
उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा, "हम चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए हैं। मैं अपने बयान पर कायम हूं कि 2000 करोड़ रुपये का सौदा हुआ था, जिससे शिंदे गुट को पार्टी का नाम और सिंबल मिला। उचित समय पर हम इस संबंध में सबूत लेकर आएंगे। मैंने सुना है कि मेरे इस बयान पर शिकायत दर्ज की गई है। ऐसी एक लाख शिकायतें भी दर्ज हों तो भी संजय राउत नहीं डरेगा।"
मुंबई के करीब डोंबिवली के पलावा में एक्सपीरिया मॉल (LODHA Xperia Mall) में बीती रात आग लगने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मॉल में देर रात एक कपड़े की दुकान में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही कल्याण डोंबिवली नगर निगम की फायर ब्रिगेड टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
समृद्धि महामार्ग पर वाशिम के पास भीषण दुर्घटना हुई। एक निजी यात्री बस का टायर फट गया और वह पलट गई। इस हादसे में 14 यात्री घायल हो गए हैं। यह हादसा शिरडी-नागपुर समृद्धि महामार्ग पर वाशिम जिले के दोनद के पास हुआ। नागपुर से मुंबई आ रही मेहरा ट्रैवल्स की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में इस बस का पिछला टायर फट गया। नतीजतन, बस पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 30 यात्रियों में से 14 घायल हो गए। चार यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को करंजा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को अकोला के अस्पताल भेजा गया है।
सबसे लोकप्रिय