scriptMumbai News Live Updates: पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में होगी मूसलाधार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-23-July-2023-mumbai-Pune-rains-Raigad landslide-NCP-Ajit-Pawar-shiv-sena-eknath-shinde-MVA-BJP | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में होगी मूसलाधार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Maharashtra News: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाडी गांव में बुधवार रात हुए भूस्खलन में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन की टीमें चौथे दिन भी भूस्खलन प्रभावित इलाके में खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। अभी भी 78 ग्रामीण लापता बताये जा रहे है।

मुंबईUpdated: July 23, 2023 09:14:20 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_live_news.jpg

मुंबई न्यूज

Jul 23, 2023 | 08:03 PM (IST)

पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में होगी मूसलाधार बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Maharashtra Weather News: मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार के लिए महाराष्ट्र के पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में 10 दिन में बारिश से जुड़ी घटनाओं में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि भारी बारिश के चलते कम से कम 4,500 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीँ, यवतमाल जिले में बारिश से संबंधित घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है।

Jul 23, 2023 | 03:37 PM (IST)

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फिर आया धमकी भरा फोन

Mumbai Threat Call: मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें फोन करने वाले शख्स ने दावा किया कि आरडीएक्स से भरे एक टैंकर से दो पाकिस्तानी नागरिक मुंबई से गोवा जा रहा है। फोन करने वाले ने खुद की पहचान ‘पांडे’ के तौर पर बताई है। पुलिस मामले की जांच जारी है।

Jul 23, 2023 | 02:01 PM (IST)

नासिक में 21 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या

Nashik Crime News: महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक 21 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। उपनगरीय पुलिस थाना क्षेत्र के बोधले नगर इलाके में रात में बाइक पर आये तीन अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई है।

Jul 23, 2023 | 10:11 PM (IST)

रायगढ़ में भूस्खलन स्थल पर खोज अभियान चौथे दिन जारी, अभी भी 78 ग्रामीण लापता

Raigad Landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाडी गांव में बुधवार रात हुए भूस्खलन में अब तक 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) व स्थानीय प्रशासन की टीमें चौथे दिन भी भूस्खलन प्रभावित इलाके में खोज एवं बचाव अभियान में जुटी हुई हैं। अभी भी 78 ग्रामीण लापता बताये जा रहे है। अंधेरे और खराब मौसम के कारण शनिवार रात को खोज एवं बचाव अभियान बंद कर दिया गया था। रविवार सुबह इसे फिर से शुरू किया गया।

पहाड़ी से आये मिट्टी-पत्थर के मलबे ने इरशालवाडी गांव के कम से कम 17 घरों को जमींदोज कर दिया था। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) आज पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया।

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स और लाखों रुपये कैश के साथ 9 तस्करों को दबोचा
Mumbai News Live Updates: मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स और लाखों रुपये कैश के साथ 9 तस्करों को दबोचा

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.