Maharashtra News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के वेरूल गांव में डमडम झील में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। झील में डूबने वाले बच्चों की पहचान आयुष्य नागलोद और संकेत ब्रह्मवृत के तौर पर हुई हैं। मृतक बच्चों की उम्र सात साल और 17 साल बताई जा रही है।
मुंबईUpdated: May 24, 2023 05:49:45 pm
मुंबई की ताजा खबरें
Manohar Joshi Health Update: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बालासाहेब ठाकरे के करीबी रहे मनोहर जोशी की हालत गंभीर बनी हुई है। मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनका ICU में इलाज चल रहा है। हिंदुजा हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने एक बयान में कहा, वरिष्ठ नेता सेमी-कोमा में हैं। लेकिन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट की जरुरत नहीं पड़ रही है। उन्हें 22 मई को ब्रेन हैमरेज के बाद भर्ती कराया गया था। उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
Ashish Deshmukh Suspended: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बुधवार को पूर्व विधायक आशीष देशमुख को 6 साल के लिए पार्टी विरोधी टिप्पणियों और बयानों के लिए निलंबित कर दिया है। वह काटोल से पूर्व विधायक हैं।
Maharashtra | Delhi CM and AAP national convenor Arvind Kejriwal, Punjab CM Bhagwant Mann and other AAP leaders meet former Maharashtra CM Uddhav Thackeray and MP Sanjay Raut, in Mumbai. pic.twitter.com/o30RhAp1zy
— ANI (@ANI) May 24, 2023
Arvind Kejriwal Meets Uddhav Thackeray: दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक (AAP) अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और अन्य आप नेताओं ने मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और सांसद संजय राउत से मुलाकात की। बता दें कि केंद्र सरकार के दिल्ली को लेकर लाये गए अध्यादेश को संसद में रोकने के लिए केजरीवाल सभी विपक्षी दलों से मुलाकात कर रहे है और उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे है। इस अध्यादेश के खिलाफ उद्धव गुट भी केजरीवाल का साथ दे रहा है।
#WATCH | All opposition parties have decided to boycott the inauguration of the new Parliament building on 28th May and we will also do the same: Uddhav Thackeray faction leader Sanjay Raut pic.twitter.com/mvQNO0ib0h
— ANI (@ANI) May 24, 2023
NCP Shiv Sena UBT Not Attend New Parliament Inaugural Function: एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) 28 मई को दिल्ली में नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए उद्धव गुट के नेता संजय राउत ने कहा, “पुराना संसद भवन ऐतिहासिक है और इस संसद भवन से न आरएसएस और न बीजेपी का कोई रिश्ता है। नए संसद भवन का खर्चा सिर्फ शिला पर 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया' लिखाए जाने के लिए हो रहा है। संविधान के अभिरक्षक राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं किया जा रहा है। द्रौपदी मुर्मू जी को आदिवासी महिला के नाम पर राष्ट्रपति बनाया लेकिन उनको राष्ट्रपति भवन से बाहर तक नहीं आने दिया जाता है। इसिलए देश के विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
Chhatrapati Sambhaji Nagar News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के वेरूल गांव में डमडम झील में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। झील में डूबने वाले बच्चों की पहचान आयुष्य नागलोद और संकेत ब्रह्मवृत के तौर पर हुई हैं। मृतक बच्चों की उम्र सात साल और 17 साल बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे थे, लेकिन उन्हें तैरना नहीं आता था, जिस वजह से वह गहरे पानी में डूबने लगे। दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। गांव के लोगों ने बाद में दोनों बच्चों के शव बाहर निकाले। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
सबसे लोकप्रिय
मल्टीमीडिया