दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने से महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है। इसके खिलाफ महाविकास आघाडी (एमवीए) विधायकों ने आज राज्य विधानसभा के बाहर मौन विरोध प्रदर्शन किया।
मुंबईUpdated: March 25, 2023 07:37:24 pm
मुंबई की ताजा खबरें
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 437 नए मामले सामने आए और 2 संक्रमितों की मौत हुईं है। जबकि इस दौरान 242 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा में आज मुंबई के अप्पा पाड़ा झुग्गियों में आग लगने से अपने घरों को खोने वाले परिवारों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। पिछले सप्ताह शहर के मलाड इलाके की अप्पा पाड़ा की झुग्गी बस्ती में भीषण लगने से हजारों घर स्वाहा हो गए और सैकड़ों लोग बेघर हो गए। जबकि आग में एक शख्स की मौत हो गई थी।
बीजेपी ने शनिवार को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का ‘अपमान’ करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई, पुणे और नासिक में विरोध प्रदर्शन किया और माफी की मांग की। दूसरी ओर, मानहानि मामले में गांधी को दो साल की सजा सुनाए जाने और फिर उन्हें लोकसभा सदस्यता से अयोग्य करार दिए जाने को लेकर कांग्रेस ने राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया। सूरत की एक अदालत द्वारा मोदी उपनाम टिप्पणी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गांधी को शुक्रवार को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य करार दे दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी समुदाय से आते हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की आलोचना करते हुए शनिवार को एक प्रस्ताव पारित किया है। मालूम हो कि गुजरात दंगों पर डॉक्यूमेंट्री बनाने को लेकर ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) विवादों में रहा है। इस डॉक्यूमेंट्री में 2002 के गुजरात दंगों के लिए पीएम मोदी की भूमिका को सीधे तौर पर दोषी ठहराया गया है, जब वह राज्य के मुख्यमंत्री थे। केंद्र सरकार ने इस डॉक्यूमेंट्री को औपनिवेशिक मानसिकता का प्रतीक, प्रोपेगैंडा पीस, पक्षपातपूर्ण और निष्पक्षता की कमी का प्रतीक बताया था।
Maharashtra | MVA MLAs stage a silent protest outside State Assembly against the disqualification of Rahul Gandhi as a member of Parliament. pic.twitter.com/jdt8QVpOpx
— ANI (@ANI) March 25, 2023
सूरत कोर्ट द्वारा मानहानि मामले में दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने से महाराष्ट्र का सियासी पारा चढ़ गया है। इसके खिलाफ महाविकास आघाडी (एमवीए) विधायकों ने आज राज्य विधानसभा के बाहर मौन विरोध प्रदर्शन किया।
मुंबई के धारावी पुलिस स्टेशन के पीआई विजय माने को एसीबी (Anti Corruption Bureau) ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पुलिस अधिकारी ने एक अपराधी की मदद करने के बदले आईफोन या एक लाख रुपये की मांग की थी। एसीबी ने पीआई विजय माने को 40 हजार रुपये लेते गिरफ्तार किया है।
सबसे लोकप्रिय
मल्टीमीडिया