मुंबईPublished: Nov 25, 2022 06:11:22 pm
Dinesh Dubey
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में दिवानखवटी और विन्हेरे के बीच ओवर हेड वायर टूटने से कोंकण रेलवे पर यातायात बाधित हो गया है। जिस वजह से कई यात्री ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी हुई है। कोंकण रेलवे का शेड्यूल लड़खड़ा गया है। कोंकण रेलवे पर कई ट्रेनें तो दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। कोंकण कन्या, तुतारी, मैंगलोर एक्सप्रेस, मडगांव एक्सप्रेस जैसी कई ट्रेनें लेट हैं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई है।
इससे पहले मडगांव-मुंबई कोंकण कन्या एक्सप्रेस के इंजन में खराबी के कारण कोंकण रेलवे पर यातायात आधी रात को बाधित हो गया था। लेकिन इसकी वजह से कोंकण रेलवे का यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। आम जनता के साथ ही कोंकण दौरे पर निकले चंद्रशेखर बावनकुले भी इसकी चपेट में आ गए।
मुंबई की ताजा खबरें