scriptMumbai News Live Updates: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे परिवार संग राज ठाकरे के घर पहुंचे, देखें वीडियो | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-26-march-2023-shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-bjp-devendra-fadnavis-mumbai-Pune-Nagpur-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे परिवार संग राज ठाकरे के घर पहुंचे, देखें वीडियो

कोल्हापुर और मुंबई के बीच उड़ान सेवा 5 अप्रैल से शुरू होने वाली है, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफ़र आसान हो जायेगा। जानकारी के मुताबिक, सप्ताह में चार दिन यहां से उड़ाने उपलब्ध रहेगी। कोल्हापुर-मुंबई फ्लाइट मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को रहेंगी। यह विमान सेवा स्टार एयरवेज (Star Air) के माध्यम से प्रदान की जाएगी।

मुंबईUpdated: March 26, 2023 07:34:43 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

Mar 26, 2023 | 07:30 PM (IST)

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे परिवार संग राज ठाकरे के घर पहुंचे, देखें वीडियो

नासिक के मालेगांव में उद्धव ठाकरे की जनसभा हो रही है. इससे सूबे का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने परिवार के साथ मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के मुंबई स्थित आवास पहुंचे है। खबर है कि राज ठाकरे के घर पर डिनर का कार्यक्रम रखा गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री परिवार समेत शामिल होने गए है।

Mar 26, 2023 | 01:41 PM (IST)

मुंबई में कैंसर का इलाज आयुर्वेद से करने का वादा कर 15.22 लाख रुपये की ठगी

एक रेलवे कर्मचारी ने आयुर्वेद उपचार केंद्र के खिलाफ ठाणे पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। नौपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की पत्नी कैंसर से पीड़ित है। जिसके इलाज का वादा करके आयुर्वेद उपचार केंद्र ने उससे 15.22 लाख रुपये ठग लिये। आरोप है कि पिछले साल फरवरी महीने में इलाज शुरू होने के बाद से महिला को कुछ फायदा नहीं हुआ। इस मामले में उपचार केंद्र के दो कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Mar 26, 2023 | 11:38 AM (IST)

महाराष्ट्र के बजट सत्र से नदारद रहे कई मंत्री, विपक्ष ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र शनिवार को समाप्त हो गया. हालांकि महाविकास आघाडी (MVA) ने इस सत्र में शिंदे-फडणवीस सरकार को कई मुद्दों पर घेरा। विपक्ष के नेता अजित पवार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, बजट सत्र के दौरान मंत्रियों की अनुपस्थिति को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत सरकार की आलोचना की। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा, ‘‘सदन में मंत्रियों की गैरमौजूदगी रही, उनकी भागीदारी नहीं दिखी। जब हम सत्ता में थे, अगर संबंधित कैबिनेट मंत्री मौजूद नहीं होते थे, तो उस विभाग का प्रभारी राज्य मंत्री कार्यभार संभालता था।’’ उन्होंने कहा कि पिछले शीतकालीन सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया गया था।

Mar 26, 2023 | 10:23 AM (IST)

कोल्हापुर-मुंबई विमानसेवा 5 अप्रैल से होगी शुरु, हफ्ते में होंगी 4 उड़ाने

कोल्हापुर और मुंबई के बीच उड़ान सेवा 5 अप्रैल से शुरू होने वाली है, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफ़र आसान हो जायेगा। जानकारी के मुताबिक, सप्ताह में चार दिन यहां से उड़ाने उपलब्ध रहेगी। कोल्हापुर-मुंबई फ्लाइट मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को रहेंगी। यह विमान सेवा स्टार एयरवेज (Star Air) के माध्यम से प्रदान की जाएगी। इससे मुंबई और कोल्हापुर के बीच पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले, इस रूट पर एयर डेक्कन (Air Deccan) द्वारा विमान संचालित किया जाता था, जो 2018 में शुरू हुआ था। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा एयरलाइन के साथ अपना अनुबंध समाप्त करने की वजह से यहां से उड़ानें 2018 से निलंबित कर दी गई। कोल्हापुर और मुंबई का सफ़र सड़क मार्ग से 8 से 10 घंटे का है, जबकि हवाई यात्रा में सिर्फ एक घंटे का समय लगता है।

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: ठाणे में मेट्रो निर्माण स्थल के पास कार पर सरिया गिरने के मामले में 4 पर FIR
Mumbai News Live Updates: ठाणे में मेट्रो निर्माण स्थल के पास कार पर सरिया गिरने के मामले में 4 पर FIR

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.