scriptMumbai News Live Updates: विपक्ष पर बरसीं नवनीत राणा, कहा- PM मोदी ने वह किया जो विपक्ष न कर सका | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-26-may-2023-Sameer Wankhede case-Manohar Joshi shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-MVA-bjp-mumbai-Pune-Nagpur-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: विपक्ष पर बरसीं नवनीत राणा, कहा- PM मोदी ने वह किया जो विपक्ष न कर सका

Maharashtra News: समृद्धी महामार्ग के 80 किमी लंबे दूसरे चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनीस की उपस्थिति में हो रहा है। शिर्डी (अहमदनगर) से भरवीर (इगतपुरी) तक समृद्धी महामार्ग के दूसरे फेज से मुंबई-पुणे-नासिक से उत्तरी महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के 10 जिले और अप्रत्यक्ष रूप से 14 जिले कनेक्ट होंगे। इससे मुंबई-ठाणे से शिरडी जाना आसान होगा।

मुंबईUpdated: May 26, 2023 05:22:48 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

May 26, 2023 | 05:13 PM (IST)

विपक्ष पर बरसीं नवनीत राणा, कहा- PM मोदी ने वह किया जो विपक्ष न कर सका

Navneet Rana on New Parliament: महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने कहा, “पुरानी संसद अंग्रेजों ने बनाई थी लेकिन नई संसद के पीछे का दिमाग और काम भारतीयों का है। मुझे समझ नहीं आता कि विपक्ष नई संसद को लेकर इतने मुद्दे क्यों बना रहा है। शायद वे इस बात से परेशान हैं कि पीएम मोदी ने वह किया है जो वे (विपक्ष) नहीं कर सके। उन्हें पीएम मोदी से दिक्कत है।“

May 26, 2023 | 04:59 PM (IST)

समृद्धी महामार्ग के दूसरे चरण का मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Samruddhi Mahamarg Phase 2 Open: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज शिरडी में समृद्धी महामार्ग के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। शिर्डी (अहमदनगर) से भरवीर (इगतपुरी) तक समृद्धी महामार्ग के 80 किमी लंबे दूसरे चरण से मुंबई-पुणे-नासिक से उत्तरी महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के 10 जिले और अप्रत्यक्ष रूप से 14 जिले कनेक्ट हुए। इससे मुंबई-ठाणे से शिरडी जाना भी और आसान हो गया। बता दें कि पीएम मोदी ने पिछले साल 11 दिसंबर को नागपुर और शिरडी के बीच इस समृद्धि महामार्ग (एक्सप्रेसवे) के पहले चरण का शुभारंभ किया था, जो 520 किलोमीटर लंबा है। समृद्धि महामार्ग की कुल लंबाई 701 किलोमीटर है।

May 26, 2023 | 04:22 PM (IST)

मुंबई में 1500 करोड़ रुपए की ड्रग्स की गई नष्ट

Mumbai Seized Drugs Destroyed: मुंबई में सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स को नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि मुंबई सीमा शुल्क ज़ोन-III ने नवी मुंबई के तलोजा में मुंबई वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड में नशीले पदार्थों को जलाया।

May 26, 2023 | 05:30 AM (IST)

नए संसद के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार देश के सम्मान के लिए है- संजय राउत

Sanjay Raut: देश के प्रमुख विपक्षी दलों द्वारा नए संसद के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार करने पर उद्धव गुट के नेता व राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे लेकिन उनके आमंत्रण पत्र में राष्ट्रपति जी का नाम ही नहीं है। कम से कम उन्हें आमंत्रित तो कीजिए। उन्होंने उपराष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपति को भी आमंत्रित नहीं किया है तो क्या ये एक पार्टी (बीजेपी) का कार्यक्रम है। इसके बारे में वो लोग कुछ नहीं बोल रहे। इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए। विपक्ष का विरोध देश के सम्मान के लिए है।“

May 26, 2023 | 10:23 AM (IST)

समृद्धी महामार्ग के दूसरे चरण का उद्घाटन आज, मुंबई से शिरडी जाना हुआ आसान

Samruddhi Mahamarg Phase 2 Opening Date: समृद्धी महामार्ग के 80 किमी लंबे दूसरे चरण का उद्घाटन आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनीस की उपस्थिति में हो रहा है। शिर्डी (अहमदनगर) से भरवीर (इगतपुरी) तक समृद्धी महामार्ग के दूसरे फेज से मुंबई-पुणे-नासिक से उत्तरी महाराष्ट्र, पश्चिम महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ के 10 जिले और अप्रत्यक्ष रूप से 14 जिले कनेक्ट होंगे। इससे मुंबई-ठाणे से शिरडी जजना आसान होगा।

मालूम हो कि पीएम मोदी ने पिछले साल 11 दिसंबर को नागपुर और शिरडी के बीच इस समृद्धि महामार्ग (एक्सप्रेसवे) के पहले चरण का शुभारंभ किया था, जो 520 किलोमीटर लंबा है। समृद्धि महामार्ग की कुल लंबाई 701 किलोमीटर है।

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: धमकाकर कोई आवाज नहीं बंद करवा सकता- शरद पवार
Mumbai News Live Updates: धमकाकर कोई आवाज नहीं बंद करवा सकता- शरद पवार

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.