Maharashtra News: मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर परशुराम घाट आज से यातायात के लिए बंद नहीं किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा घाट को बंद करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र दिया गया था। परशुराम घाट में दुर्गम स्थानों पर काम करने की आवश्यकता के कारण इस घाट को बंद करना था। लेकिन अभी तक घाट को बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
मुंबईUpdated: March 27, 2023 06:33:59 pm
मुंबई की ताजा खबरें
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फडणवीस (Amruta Fadnavis) को धमकी देने और ब्लैकमेल करने के आरोप में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी अनिक्षा जयसिंघानी को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई है। इस मामले में गिरफ्तार बुकी और हवाला ऑपरेटर अनिल जयसिंघानी डिजाइनर अनिक्षा जयसिंघानी (Anishka Jaisinghani) के पिता है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "स्वतंत्र वीर सावकर जी का बार-बार जो अपमान राहुल गांधी कर रहे हैं, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। स्वतंत्र वीर सावरकर का देश की आजादी के लिए जो योगदान है, ये सभी को पता है। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में एक महान भूमिका निभाई। ऐसे ही वीरों के योगदान से भारत को आजादी मिली। उनका बार-बार अपमान करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। इसलिए हम राज्य में 'सावरकर गौरव यात्रा' निकालेंगे।"
महाराष्ट्र के बीजेपी सांसदों ने वीर सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ संसद में शिवाजी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते हैं।’’
#WATCH | Maharashtra BJP MPs protest in front of the Shivaji statue in Parliament against Rahul Gandhi's comments on Savarkar. pic.twitter.com/zEhIecvSic
— ANI (@ANI) March 27, 2023
अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले में मुंबई कोर्ट ने आरोपी धाकड़ राम को 3 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। राजस्थान के जोधपुर जिले के लूणी निवासी धाकड़ राम को रविवार को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंपा गया था।
महाराष्ट्र के सांगली जिले के पलूस तालुका के खंडोबाचीवाडी में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर जूस सेंटर में घुस गई। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि जूस सेंटर तबाह हो गया। हादसे में स्कूल छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान 11 वर्षीय समर्थ संतोष शिंदे के तौर पर हुई है। इस भीषण हादसे का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।
सांगली : भरधाव कार थेट रसवंतीगृहात घुसली, ११ वर्षीय समर्थला फरफटत नेलं, जागीच मृत्यू; अपघाताचा थराराक CCTV फुटेज pic.twitter.com/UigEreHNLa
— Maharashtra Times (@mataonline) March 27, 2023
मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर परशुराम घाट आज से यातायात के लिए बंद नहीं किया गया है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा घाट को बंद करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को पत्र दिया गया था। परशुराम घाट में दुर्गम स्थानों पर काम करने की आवश्यकता के कारण इस घाट को बंद करना था। लेकिन अभी तक घाट को बंद करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यकारी अभियंता द्वारा रत्नागिरी जिला प्रशासन को एक पत्र दिया गया था जिसमें परशुराम घाट को 27 मार्च से 3 अप्रैल तक बंद करने की मांग की गई थी। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया है कि राजमार्ग और घाट का निरीक्षण करने के बाद ही घाट को बंद करने का निर्णय लिया जाएगा। इसलिए जिला प्रशासन ने आरटीओ चिपलून, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद इस घाट को बंद करने के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
सबसे लोकप्रिय
मल्टीमीडिया