भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को बिलासपुर (छत्तीसगढ़)-नागपुर (महाराष्ट्र) रूट पर चलने वाली देश की 6वीं सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और यात्रा का एक चरण करीब साढ़े पांच घंटे में पूरा करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन पीएम मोदी नागपुर में करेंगे।
मुंबईUpdated: December 05, 2022 05:35:38 pm
मुंबई की ताजा खबरें
महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने आशिक और कुछ दोस्तों के साथ मिलकर अपने पति का अपहरण कर लिया। इसके बाद सभी ने उसको जमकर पीटा। फिल्मी स्टाइल में हुई इस किडनैपिंग का खुलासा होने पर लोग हैरान हैं। गौरतलब है कि लातूर जिले के चाचुर तहसील के हटकरवाडी निवासी गीतांजलि हाके की शादी भोकर तहसील के प्रकाश श्रीराम से हुई थी। प्रकाश पेशे से टैक्स एडवाइजर है। दोनों के दो बच्चे भी हैं। एक महीने पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों अलग रह रहे थे।
महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। ये घटना रविवार सुबह करीब 8:30 बजे की है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपने ढाई साल के बच्चे के साथ जा रही थी तभी नकाबपोश बाइक सवारों ने तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में महिला का हाथ झुलस गया है वहीं उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दोनों का इलाज नागपुर के ही एक हॉस्पिटल में चल रहा है।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कस्टम डिपार्टमेंट ने 4712 ग्राम गोल्ड जब्त किया है। इसकी अवैध स्मगलिंग करने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 2.5 करोड़ रुपए है। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया, 2 अलग-अलग मामलों में कुल 4712 ग्राम सोना जब्त किया गया है।
रिश्तेदारों की शादी समारोह के बाद यवतमाल लौटते समय दूल्हे की कार भयानक दुर्घटना का शिकार हो गई। इसमें चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टाटा टियागो कार और बस के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। लोनी में एक टाटा टियागो कार और बस के बीच भीषण हादसा हो गया है। इसमें कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में वाशिम जिले के मायलेकी के साथ यवतमाल की मेलेका भी शामिल हैं।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने एक शिकायत की सूक्ष्म जांच के बाद केस दर्ज किया है, जिसमें पता चला है कि साल 2016 और साल 2019 के बीच, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), औरंगाबाद के अधिकारियों ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी कपास उत्पादकों के एक लेखाकार के साथ मिलीभगत की थी। मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (MSCCGMFL) ने फेडरेशन के कर्मचारियों के नाम पर फर्जी दावों को इजाजत दी। सीबीआई के मुताबिक, संदिग्धों की कार्रवाई से ईपीएफओ को 359 बोगस दावों के संबंध में 73.97 लाख रुपये का गलत नुकसान हुआ और इससे खुद को लाभ हुआ। शिकायत क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त (सतर्कता), ईपीएफओ से प्राप्त हुई थी।
महाराष्ट्र के नागपुर में 19 दिसंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सेशन से पहले राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कैबिनेट विस्तार को स्थगित करने और राज्य बोर्डों और निगमों के आवंटन शुरू करने का फैसला किया है। शिंदे ने महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के साथ बैठक की, जहां उन्होंने फैसला किया कि कैबिनेट विस्तार के लिए केंद्र की मंजूरी का इंतजार करने के बजाय, गठबंधन के दोनों सहयोगी राज्य बोर्डों और निगमों का आवंटन शुरू कर सकते हैं।
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में रविवार को एक पिकअप वैन ने राज्य परिवहन की एक बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। यवतमाल के पुलिस अधीक्षक पवन बंसोडे ने बताया कि हादसा नेर कस्बे से अमरावती जाने वाली सड़क पर सुबह करीब 10:25 मिनट पर हुआ। उन्होंने कहा कि यवतमाल से एक पिकअप में सात यात्री अमरावती की ओर जा रहे थे, जबकि बस विपरीत दिशा से आ रही थी। अधिकारी ने कहा कि वैन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की मुंबई जोनल इकाई ने मैसर्स सालेचा इलेक्ट्रॉनिक इंक और मैसर्स 2000 सेमीकंडक्टर्स से जुड़े एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. आरोप है कि इन गैजेट्स को कंप्यूटर का पार्ट और मेमोरी कार्ड बता कर इसकी आड़ में अवौइध तरीके से 500 करोड़ मूल्य के आईफोन आयात करते थे। आरोप है कि आरोपी ने आईफोन तस्करी के जरिए कस्टम ड्यूटी में 200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।