scriptMumbai News Live Updates: ठाणे में मेट्रो निर्माण स्थल के पास कार पर सरिया गिरने के मामले में 4 पर FIR | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-6-June-2023-mumbai-Pune-Nagpur-news-shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-MVA-BJP-NCP | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: ठाणे में मेट्रो निर्माण स्थल के पास कार पर सरिया गिरने के मामले में 4 पर FIR

Maharashtra News: मुंबई पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक सहित दो ड्रग तस्करों को 505 ग्राम मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि बरामद ड्रग्स की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने रविवार शाम को घाटकोपर के खोखनी लेन इलाके से 58 वर्षीय एक व्यक्ति को 100 ग्राम मेफेड्रोन के साथ पकड़ा।

मुंबईUpdated: June 06, 2023 06:37:15 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_live_news.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

Jun 06, 2023 | 06:33 PM (IST)

ठाणे में मेट्रो निर्माण स्थल के पास कार पर सरिया गिरने के मामले में 4 पर FIR

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मेट्रो रेल निर्माण स्थल पर सोमवार सुबह एक चलती कार पर लोहे का सरिया गिर जाने से कार में छेद हो गया। कार में तीन लोग सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए। यह हादसा तीन हाथ नाका इलाके में सुबह करीब सवा दस बजे हुआ था। इस मामले में अब पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वागले एस्टेट पुलिस के मुताबिक, छड़ थामने वाले व्यक्ति, सुपरवाइजर हीराकुमार सारफी यादव, साइट इंजीनियर जनार्धन राव और एक ठेकेदार कंपनी नूतन एंटरप्राइसेज की कर्मचारी तृप्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार ठेकेदार ने सुरक्षा उपाय नहीं किए थे और निर्माण स्थल को ढकने के लिए सुरक्षा जाल नहीं लगाया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि सरिया से न केवल उसकी कार क्षतिग्रस्त हो गई बल्कि उसकी जान भी खतरे में पड़ गई थी।

Jun 06, 2023 | 12:30 PM (IST)

ठाणे में 6 साल की मासूम से बलात्कार, महिम से आरोपी गिरफ्तार

Thane Crime News: ठाणे जिले में पुलिस ने नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बढ़ई का काम करता है और सोमवार को ठाणे शहर के बल्कुम इलाके में काम करने आया था। कपूरबावड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने करीब छह साल की बच्ची को अकेले देखा और उसे सुनसान जगह पर ले गया और कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने अपने माता-पिता को वारदात की जानकारी दी और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुंबई के माहिम इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय आरोपी नशे में बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हे।

Jun 06, 2023 | 10:21 AM (IST)

मुंबई में 1 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Mumbai Crime News: देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में नशे के सौदागरों के खिलाफ एक्शन लगातार जारी है। इसी क्रम में मुंबई पुलिस ने एक नाइजीरियाई नागरिक सहित दो ड्रग तस्करों को 505 ग्राम मेफेड्रोन (Mephedrone) के साथ गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि बरामद ड्रग्स (MD Drugs) की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने रविवार शाम को घाटकोपर पूर्व (Ghatkopar News) के खोखनी लेन (Khokhani Lane) इलाके से 58 वर्षीय एक व्यक्ति को 100 ग्राम मेफेड्रोन के साथ पकड़ा।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने मुंबई के पड़ोसी जिले पालघर के नालासोपारा (Nallasopara News) रेलवे स्टेशन के पास एक नाइजीरियाई व्यक्ति से यह नशीला पदार्थ खरीदा था। जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स और लाखों रुपये कैश के साथ 9 तस्करों को दबोचा
Mumbai News Live Updates: मुंबई क्राइम ब्रांच ने ड्रग्स और लाखों रुपये कैश के साथ 9 तस्करों को दबोचा

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.