Maharashtra News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की खूब तारीफ की है। शिवसेना प्रमुख शिंदे ने कहा कि प्रशंसा करते हुए कहा कि फडणवीस ‘ब्लास्टर मास्टर’ हैं, जो अच्छे से जानते हैं कि छक्के कैसे लगाए जाते हैं और विकेट कैसे झटके जाते हैं।
मुंबईUpdated: August 08, 2023 06:21:11 pm
मुंबई न्यूज
Nana Patole on Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से शुरू होकर मेघालय तक चलेगा। उसी समय महाराष्ट्र में भी स्थानीय नेता हर जगह पदयात्रा करेंगे। पूरे राज्य को कवर किया जायेगा। हालांकि, पटोले ने तारीख का खुलासा नहीं किया है।
#WATCH | "Second leg of Rahul Gandhi's Bharat Jodo Yatra to begin from Gujarat to Meghalaya," says Maharashtra Congress chief Nana Patole pic.twitter.com/KqjikjkDPK
— ANI (@ANI) August 8, 2023
BEST Bus Strike End: मुंबई में सार्वजनिक परिवहन निकाय ‘बेस्ट’ के बेड़े में शामिल निजी बसों के चालकों की हड़ताल (BEST Bus Workers Strike) मंगलवार को ख़त्म हो गई। बुधवार सुबह से वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया था। लेकिन अब राज्य सरकार ने इन कर्मचारियों की ज्यादातर मांगें मान ली है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आधी रात को बेस्ट अनुबंध कर्मचारियों के साथ बैठक की, जिसमें उनकी मांगों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
Due to technical failure at Churchgate station all UP slow trains towards CCG are running 10-15 minutes late. Inconvenience caused is deeply regretted.
— DRM - Mumbai Central, WR (@drmbct) August 8, 2023
Mumbai Local News: मुंबई के चर्चगेट स्टेशन पर तकनीकी खराबी के कारण चर्चगेट स्टेशन की ओर जाने वाली सभी अप (UP) धीमी लोकल ट्रेनें 10-15 मिनट की देरी से चल रही हैं। पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को हो रही असुविधा के लिए खेद जताया है। जबकि इस तकनीकी समस्या को दूर करने का काम जारी है।
Mumbai Threat Call: मुंबई पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को एक व्यक्ति को महाराष्ट्र मंत्रालय (Maharashtra Mantralaya Threat Call) को धमकी भरा फोन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने फोन कॉल में कहा था कि एक या दो दिन में आतंकवादी हमला होगा। कांदिवली पुलिस (Kandivali News) ने धमकी भरा कॉल करने के आरोप में 61 वर्षीय प्रकाश किशनचंद खेमानी (Prakash Kishanchand Khemani) को गिरफ्तार किया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की खूब तारीफ की है। शिवसेना प्रमुख शिंदे ने कहा कि प्रशंसा करते हुए कहा कि फडणवीस ‘ब्लास्टर मास्टर’ हैं, जो अच्छे से जानते हैं कि छक्के कैसे लगाए जाते हैं और विकेट कैसे झटके जाते हैं।
सीएम शिंदे का यह बयान शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के बयान के एक दिन बाद दिया है, जिसमें उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता फडणवीस को ‘मस्टर मिनिस्टर’ कहते हुए तंज कसा था। पुणे में ‘शासन आपल्या दारी’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिंदे ने कहा, जब फडणवीस 2014-19 तक सीएम थे, तो उन्होंने किसी को ना नहीं कहा। उन्होंने सभी काम किए। मैं खुद इसका गवाह हूं। इस कार्यक्रम में फडणवीस और अजित पवार भी मौजूद थे।