scriptMumbai News Live Updates: ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरने से सब-इंस्पेक्टर की मौत | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-8-January-2023-shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-bjp-devendra-fadnavis-mumbai-Pune-Nagpur-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरने से सब-इंस्पेक्टर की मौत

मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में बीती रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई में दो मंजिला इमारत में शनिवार रात को भीषण आग लग गई, जिसमें 20 दुकानें जलकर खाक हो गयीं। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने रात करीब 11 बजे आग पर काबू पा लिया।

मुंबईUpdated: January 08, 2023 04:05:26 pm

प्रमुख अपडेट
mumbai_news_live.jpg

मुंबई की ताजा खबरें

Jan 08, 2023 | 04:02 PM (IST)

ठाणे में लोकल ट्रेन से गिरने से सब-इंस्पेक्टर की मौत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कलवा स्टेशन पर लोकल ट्रेन से गिरकर 57 वर्षीय एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार देर रात हुई। मुंबई के पवई पुलिस थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर मनोज भोसले कलवा स्टेशन पर लोकल ट्रेन से उतरते समय गिर गये थे।

Jan 08, 2023 | 01:49 PM (IST)

ठाणे के जोशी बेडेकर कॉलेज के पीछे मिली 20 वर्षीय युवक की लाश

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के जोशी बेडेकर कॉलेज की बिल्डिंग के पीछे एक लाश मिली है। ठाणे पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 20 वर्षीय राजा बाबू के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच चल रही है।

Jan 08, 2023 | 12:08 PM (IST)

धुले शहर में तेज रफ्तार टैंकर ने कई वाहनों को उड़ाया, चालक गिरफ्तार

महाराष्ट्र के धुले शहर में नशे में धुत टैंकर चालक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। घटना शहर के संतोषी माता चौक व फशीदपुर के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि टैंकर गुजरात जा रहा था। हादसे में कई लोग घायल हुए है।

Jan 08, 2023 | 10:43 AM (IST)

मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में लगी आग पर पाया गया काबू, 20 दुकानें जलकर खाक

मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में बीती रात लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई में जुम्मा मस्जिद के पास दो मंजिला इमारत में शनिवार रात को भीषण आग लग गई, जिसमें 20 दुकानें जलकर खाक हो गयीं। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अगली खबर
right--arrow
Maharashtra Budget 2023 Live Updates: मराठवाड़ा को सूखा मुक्त बनाने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान
Maharashtra Budget 2023 Live Updates: मराठवाड़ा को सूखा मुक्त बनाने के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.