scriptMumbai News Live Updates: थिएटर में जाकर लोगों को पीटना, कतई बर्दाश्त नहीं- देवेंद्र फडणवीस | Mumbai-news-live-updates-maharashtra-breaking-news-today-8-November-2022-shiv-sena-uddhav-thackeray-eknath-shinde-bjp-devendra-fadnavis-mumbai-crime-accident-news | Patrika News
live--icon/ Updated

Mumbai News Live Updates: थिएटर में जाकर लोगों को पीटना, कतई बर्दाश्त नहीं- देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है. राज्य में 14 दिन की अवधि के दौरान भारत जोड़ो यात्रा 15 विधानसभा और छह संसदीय क्षेत्रों से गुजरेगी। इस दौरान राज्य के पांच जिलों में 382 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी और फिर 20 नवंबर को यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

मुंबईUpdated: November 08, 2022 04:56:15 pm

प्रमुख अपडेट
Mumbai Breaking News

मुंबई की ताजा खबरें

Nov 08, 2022 | 04:54 PM (IST)

थिएटर में जाकर लोगों को पीटना, कतई बर्दाश्त नहीं- देवेंद्र फडणवीस

ठाणे के विवियाना मॉल में ‘हर हर महादेव’ फिल्म को लेकर एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के हंगामे पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा, 'मैंने हर हर महादेव फिल्म नहीं देखी है। मुझे नहीं पता कि इसमें क्या विवाद है। अगर कोई विरोध करना चाहता है तो लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए। अगर किसी को फिल्म को लेकर आपत्ति है तो वह इसे औपचारिक तरीके से उठाएं, लेकिन अगर कोई थिएटर में घुसकर इस तरह से लोगों की पिटाई करता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।"

Nov 08, 2022 | 03:58 PM (IST)

'हर हर महादेव' की स्क्रीनिंग जबरन बंद करवाने वाले एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड पर केस दर्ज

ठाणे के एक मॉल में मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' की स्क्रीनिंग जबरन बंद करवाने और दर्शक के साथ मारपीट के आरोप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जितेंद्र आव्हाड और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वर्तक नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 141,143,146,149,323,504 के तहत एफआईआर दर्ज की है। हालांकि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Nov 08, 2022 | 03:00 AM (IST)

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने गुरुनानक जयंती के अवसर पर महाराष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं दीं

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गुरुनानक जयंती के अवसर पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं। कोश्यारी ने कहा, गुरु नानक देव एक महान दार्शनिक संत और दूरदर्शी समाज सुधारक थे। उन्होंने समानता, भाईचारे और सर्वेश्वरवाद की वकालत की। सार्वभौमिक भाईचारे का उनका सिद्धांत आज विशेष रूप से प्रासंगिक है। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे ने गुरु पूरब उर्फ गुरुनानक जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, गुरनानक जी ने हमेशा मानव कल्याण के बारे में सोचा। उनके विचारों का प्रकाश पैदा होना चाहिए और हम सभी का जीवन इससे प्रकाशित होना चाहिए।

Nov 08, 2022 | 11:26 AM (IST)

एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' की बंद करवाई स्क्रीनिंग

ठाणे जिले में एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड और उनके समर्थकों ने मराठी फिल्म 'हर हर महादेव' की स्क्रीनिंग बंद करवाई। जितेंद्र आव्हाड ने कहा, "मुझे महाराष्ट्र को जो बताना था बता दिया है लेकिन इसके बावजूद भी अगर कोई शिवाजी का विकृतिकरण करेगा और किसी को यह पसंद है तो वे कर सकता है।"

Nov 08, 2022 | 10:05 AM (IST)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नागपुर की मीरा धोटे को फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से किया सम्मानित

मूल नागपुर की मीरा धोटे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड से सम्मानित किया गया। धोटे जयप्रकाश नारायण एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, एम्स (दिल्ली) में उप-अधीक्षक थीं। कोरोना काल में संगठित विशेष योगदान दिया। वहीं, VHN की सेवानिवृत्त मैट्रन अलका कोरेकर और पुणे में राज्य परिवार कल्याण ब्यूरो को फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोरेकर ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक समय तक सेवा की है।

Nov 08, 2022 | 08:43 AM (IST)

बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते है शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार कल (9 नवंबर) भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले सकते है।राहुल गांधी यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वह 10 नवंबर को नांदेड़ जिले में पहली रैली को संबोधित करेंगे, जबकि 18 नवंबर को बुलढाणा जिले के शेगांव में दूसरी रैली को संबोधित करेंगे।

अगली खबर
right--arrow
Mumbai News Live Updates: मुंबई में कैंसर का इलाज आयुर्वेद से करने का वादा कर 15.22 लाख रुपये की ठगी
Mumbai News Live Updates: मुंबई में कैंसर का इलाज आयुर्वेद से करने का वादा कर 15.22 लाख रुपये की ठगी

सबसे लोकप्रिय

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.