महाराष्ट्र के नागपुर में स्वाइन फ्लू का कहर जारी है। जिले में इस साल अब तक पांच लोगों की मौत स्वाइन फ्लू के कारण हुई है। नागपुर शहर क्षेत्र में तीन, एक ग्रामीण और एक जिले से बाहर के मरीज की एच1एन1 (H1N1) इन्फ्लूएंजा से जान गई है।
मुंबई
Updated: August 06, 2022 10:26:31 pm
Mumbai News Live Updates
महाराष्ट्र में शिवसेना सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से ईडी ने शनिवार को करीब 9 घंटे पूछताछ की। माना जा रहा है कि ईडी ने वर्षा राउत और संजय राउत को आमने-सामने बैठाकर भी कुछ बिंदुओं पर पूछताछ की है।
नागपुर जिले में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू से पांच मौतें हो चुकी हैं। नागपुर शहर क्षेत्र के तीन लोग, एक ग्रामीण और एक जिले से बाहर के मरीज की एच1एन1 (H1N1) इन्फ्लूएंजा से मृत्यु हुई है। नागपुर जिले में स्वाइन फ्लू के 8 और मामले सामने आए है। जिसके बाद इस साल जिले में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है।
मुंबई में हाइपरटेंशन मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी को रही है। 16 अस्पतालों में उनकी स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसके लिए एनसीडी कॉर्नर खोले जाएंगे। पहला कॉर्नर आज शुरू हो गया।
शनिवार को मुंबई के शिवड़ी इलाके में झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भीषण लगी थी सकि इस पर काबू पाने के दौरान एक दमकलकर्मी झुलस गया है। नगर निकाय के अधिकारियों के मुताबिक, इन झुग्गियों में रहने वाले लोग सुरक्षित हैं। ये आग दोपहर लगभग एक बजकर 15 मिनट पर लगी। इस आग के लगने से 20 झुग्गियां जल गई हैं।
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। राज्य के कई जिलों में शनिवार को भी भारी बारिश का अनुमान है। मौसम केंद्र मुंबई ने शनिवार के लिए पालघर, ठाणे, नासिक, नांदेड़, लातूर, उस्मानाबाद, अकोला, अमरावती, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, वाशिम और यवतमाल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 2,024 कोरोना के नए मामले दर्ज किए। इस दौरान 5 मरीजों की मौत हुई। राज्य में 11,875 कोरोना के सक्रिय मामले है।
मुंबई की चारकोप पुलिस ने ग्राहकों द्वारा मंगाए गए नए सामानों को पुराने और खराब सामानों के साथ बदलने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लगभग 23 उत्पादों को बदल दिया था।
राज्य के स्वामित्व वाले, निजी, ग्रामीण और सहकारी बैंकों ने इस सप्ताह तक मराठवाड़ा क्षेत्र के आठ जिलों के किसानों को फसल ऋण के तौर पर 6,576 करोड़ रुपये दिए हैं। जबकि किसानों के लिए ऋण की लक्ष्य राशि लगभग 11,298 करोड़ रुपये तय की गयी थी।
शिवसेना सांसद संजय राउत के भाई सुनील राउत ने बीजेपी नेता मोहित कंबोज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कंबोज भी पात्रा चॉल घोटाला मामले में शामिल है। लेकिन बीजेपी इसकी कभी जांच नहीं करवाएगी।
महाराष्ट्र के बीड जिले में पति के उत्पीड़न से तंग आकर एक महिला ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसका पति खेत में काम करता है। और शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। मृतक महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे आज दोपहर में दिल्ली पहुंचे। जबकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि यह शिंदे का दिल्ली का छठा दौरा है।
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत घरों के ऊपर फहराने के लिए कुल 17 लाख तिरंगे वितरित किए जाएंगे। 'हर घर तिरंगा' अभियान 'आजादी का अमृत महोत्सव' का हिस्सा है, जो भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के मद्देनजर मनाया जा रहा है।
महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ने ढाई साल में महाराष्ट्र को डुबो दिया है।
संजय राउत मामले पर केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्रवाई सिर्फ शिवसेना पर हुई ऐसा नहीं है। वे बोले कि जब हमारे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई तो हमने कानूनी लड़ाई लड़ी।
पात्रा चॉल घोटाला केस में शिवसेना नेता संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत मुंबई के बेलार्ड पियर स्थित ईडी ऑफिस पहुंच गई हैं। माना जा रहा है कि वर्षा राउत को आज ईडी संजय राउत के सामने बैठा कर पूछताछ कर सकते हैं।
शिवसेना नेता संजय राउत फिलहाल ईडी की हिरासत में हैं। आज उनकी पत्नी वर्षा राउत से ईडी मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ करने वाली है। इसी बीच संजय राउत के भाई सुनील राउत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संजय राउत की आवाज दबाने की कोशिश हो रही है।
महाराष्ट्र के कई जिलों में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। इसी कड़ी में पिंपरी चिंचवड़ में पिछले आठ दिनों में 14 लोग स्वाइन फ्लू से संक्रमित हुए हैं। दो संदिग्ध मरीजों की मौत हो गई है।
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के फिर दो दिवसीय दिल्ली दौरे की खबर है। बताना चाहते हैं कि शिंदे-फडणवीस मुंबई से दिल्ली के लिए निकले हैं। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार की भी अटकलें तेज है।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की हिरासत में चल रहे शिवसेना नेता संजय राउत की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बताना चाहते हैं कि संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत से ईडी आज पूछताछ करेगी। बताया जा रहा है कि आज सुबह 11 बजे वह ईडी के दफ्तर पहुंचेंगी।
नागपुर में स्वाइन फ्लू का कहर थमा नहीं है। यहां इस साल अब तक पांच लोगों की मौत स्वाइन फ्लू के कारण हुई है। कुल मामलों की संख्या 75 पहुंच गई है। राज्य के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें