महाराष्ट्र में एक तरह के मिनी-आम चुनाव में आज 18 जिलों की 1 हजार 165 ग्राम पंचायतों में सीधे सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव हो रहा है। राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदन के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया के लिए आदर्श आचार संहिता सितंबर से ही लागू थी। जबकि इसके लिए नामांकन 13 सितंबर से शुरू हुआ। 21 सितंबर से 27 सितंबर तक दाखिल किया गया।
मुंबईUpdated: October 16, 2022 10:16:19 pm
मुंबई की ताजा खबरें
महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक महिला ने अपनी 11 महीने की बेटी के साथ झील में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। रविवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि 38 साल की महिला को लोगों ने बचाया, जबकि शनिवार को अंबाझरी झील में शिशु डूब गया। उन्होंने कहा कि घटना शाम करीब साढ़े चार बजे हुई, जब महिला अपने बच्चे के साथ झील पर आई और अचानक आत्महत्या करने के इरादे से पानी में कूद गई।कुछ लोग मौके पर पहुंचे और दो गोताखोरों ने झील में छलांग लगा दी और दोनों को बाहर निकाला। अधिकारी ने कहा कि मां और बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया।
#WATCH महाराष्ट्र: ठाणे के शिलफाटा रोड में खान परिसर के गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/3esq6G9Yuw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 16, 2022
मुंबई से सटे ठाणे के शिलफाटा रोड में खान परिसर के गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
महाराष्ट्र के पुणे शहर के पाषाण इलाके में रविवार को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की एक बस के कई वाहनों से टकरा जाने से कम से कम चार लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना मुंबई-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाषाण-सस खिंद रोड के पास हुई।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक 'शिवशाही' बस बोरीवली से सतारा जा रही थी। जब वह पाषाण झील के करीब पहुंची, तो उसने कई चार पहिया और एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी, जिससे चार से पांच लोग घायल हो गए।
मुंबई के भिवंडी में रियल इस्टेट की नामचीन कंपनी इंफ्राटेक के कुछ कर्मचारियों द्वारा कंपनी के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इंफ्राटेक कंपनी ने इस बात की शिकायत भिवंडी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। इस धोखाधड़ी में भिवंडी स्थित कशेली में इंफ्राटेक की मैनेजर सरिता पाटील समेत कुछ कर्मचारी भी शामिल थे। पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गयी शिकायत में बताया गया है कि इंफ्राटेक कंपनी में मैनेजर के रूप में कार्यरत सरिता पाटिल और उसके पति अक्षय पाटिल ने कंपनी के कर्मचारी नितेश बोंगे, देवेंद्र पांडे,राहुल पाटील और साहिल पाटील को अपने साथ मिलाकर लगभग 31 लाख 95 हजार की धोखाधड़ी की।
एक संयुक्त अभियान में, पुणे क्षेत्रीय इकाई के राजस्व खुफिया विभाग (डीआरआई) और दक्षिणी कमान की सैन्य खुफिया (एमआई) इकाई ने बांग्लादेश से भारत में नकली भारतीय मुद्रा नोटों की समुगलिंग के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। डीआरआई की टीम ने गिरफ्तार लोगों के पास से दो लाख रुपये के नकली नोट बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों की पहचान खड़की निवासी अतुल कुमार मिश्रा (23) और रवि शुक्ला उर्फ सूरज (35) और लोहेगांव निवासी राजुल सेन उर्फ गुड्डू भाई (46) के रूप में हुई है।
महाराष्ट्र के सिन्नर शहर के गंगावेस में मलहद और वैदूवाड़ी के दो गुटों के युवकों के बीच जोरदार मारपीट हुई। इसमें घायल वैदूवाड़ी निवासी युवक की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल छा गया। वैदूवाड़ी स्थित म्हसोबा महाराज चौक में हुई बैठक में समाजजनों ने शांति बनाए रखने का आह्वान किया। इसी के साथ आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
मुंबई के देवनार इलाके में एक तेज रफ्तार ऑटोरिक्शा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई, जब वह सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। अधिकारियों ने बताया कि ऑटो-रिक्शा के महिला को टक्कर मारने के बाद, कुछ स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया है कि सरकार पूरे मुंबई महानगरीय क्षेत्र को'स्वच्छ मुंबई-सुंदर मुंबई' और 'गड्ढे मुक्त और झुग्गी मुक्त मुंबई' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। मुंबई महानगरीय क्षेत्र में विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के विकास कार्य प्रगति पर हैं।
नागपुर में एक मां ने अपने बच्चे के साथ तालाब में छलांग लगाई। बताया जा रहा है कि महिला अपने 11 महीने के बच्चे के साथ अंबाझरी तालाब में कूद गई। बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मां के कूदने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।
कोल्हापुर मैराथन का आयोजन करने वाले विशाल पाटिल ने आत्महत्या कर ली है। पन्हाला तालुका के तिरपन गांव में पाटिल ने फांसी लगा ली। विशाल पाटिल पर मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन कर हजारों प्रतियोगियों से लाखों रुपये ठगने का आरोप लगा था। शाहूपुरी थाने में पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था।
नासिक के पंचवटी के तपोवन क्षेत्र में बीती रात 7 से 8 वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। वाहनों में तोड़फोड़ से स्थानीय लोग गुस्से में है और पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे है। कई वाहन मालिकों ने पुलिस में शिकायत दी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि पुलिस पेट्रोलिंग नहीं कर रही है, जिस वजह से ऐसी घटना घटी।
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के 13 तालुकों में भाजपा किसी भी पंचायत समिति का अध्यक्ष पद (सभापती) नहीं पा सकी, जबकि केवल दो पंचायत समिति पर बीजेपी के उपसभापती बने । वहीँ, शिंदे गुट को एक उपाध्यक्ष (उपसभापती) पद मिला। 13 पंचायत समिति में से 9 पर कांग्रेस के सभापती चुने गए है।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में ग्राम पंचायत चुनाव के लिए मतदान हो रहा है. 51 ग्राम पंचायतों में से 16 पर निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि 35 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान शुरू है। यहां शिंदे सरकार के मंत्री उदय सामंत, विधायक राजन साल्वी, विधायक भास्कर जाधव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।