महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस देर रात 2.30 बजे दिल्ली से मुंबई पहुंचे। दोनों शुक्रवार को दिल्ली गए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पीएम मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें दोनों नेता शामिल हुए थे।
मुंबई
Updated: July 23, 2022 08:36:17 pm
मुंबई की ताजा ख़बरें
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि आज मैंने एक बैठक की जिसमें मुंबई के नगर आयुक्त और विधायकों ने भाग लिया। जियोपॉलीमर तकनीक से गड्ढों को भरा जाएगा। गड्ढों को तुरंत भरने के निर्देश दिए गए हैं।
Today I held a meeting which was attended by Mumbai Municipal Commissioner and MLAs. It has been discussed that potholes will be filled using the Geopolymer technique. Instructions have been given to fill potholes immediately: Maharashtra CM Eknath Shinde pic.twitter.com/394FgBi278
— ANI (@ANI) July 23, 2022
पिछले दो साल से कोरोनावायरस के चलते पाबंदियों पर चल रहे दहीहांडी और गणेशोत्सव एकदम सादगी से मनाया गया था। लेकिन इस साल दहीहांडी और गणेशोत्सव को धूमधाम से मनाने की हरी झंडी मिल गई है। इस वर्ष गणेशोत्सव और दही हांडी पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। सीएम एकनाथ शिंदे की घोषणा के बाद मुंबई नगर निगम ने इस साल के गणेशोत्सव के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किया हैं।
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य पुलिस को कथित फोन टैपिंग प्रकरण सहित दो मामले सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार ने इन दोनों मामलों को सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया गया है, लेकिन मुंबई पुलिस को अब तक आदेश की प्रति नहीं मिली है।
ये बालासाहेब ठाकरे जी की शिवसेना है जो महाराष्ट्र के अन्याय के खिलाफ 56 साल पहले बनी थी। हमारे हजारों शिवसैनिक महाराष्ट्र और हिंदुत्व के लिए शहीद हो गए और आप हमसे सबूत मांगते हो कि आपकी शिवसेना असली है या नकली। देश की नहीं राज्य की जनता भी जवाब देगी: शिवसेना नेता संजय राउत, मुंबई pic.twitter.com/d4cRi5mbkc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2022
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि ये बालासाहेब ठाकरे जी की शिवसेना है जो महाराष्ट्र के अन्याय के खिलाफ 56 साल पहले बनी थी। हमारे हजारों शिवसैनिक महाराष्ट्र और हिंदुत्व के लिए शहीद हो गए और आप हमसे सबूत मांगते हो कि आपकी शिवसेना असली है या नकली। देश की नहीं राज्य की जनता भी जवाब देगी।
सिंधुदुर्ग में कपड़े सुखाने के दौरान करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। यह घटना डोडामार्ग मोरले की है। शुभांगी सुतार (50) रात में अपने कपड़े सुखा रही थी कि तभी वह बिजली के तार के संपर्कोक में आ गयी। उन्हें घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
Election Commission wrote to us. We will take our stand in front of the Election Commission. We are Shiv Sena. We have 50 MLAs and in Lok Sabha, 2/3rd members are with us: Maharashtra CM Eknath Shinde pic.twitter.com/5W4eHytvqV
— ANI (@ANI) July 23, 2022
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम चुनाव आयोग के सामने अपना पक्ष रखेंगे। हम शिवसेना हैं। हमारे पास 50 विधायक हैं और लोकसभा में 2/3 सदस्य हमारे साथ हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा "दोनों पक्ष चुनाव आयोग के सामने अपनी भूमिका रखेंगे। विधानसभा में दो तिहाई से ज्यादा लोग हमारे साथ हैं। हम बालासाहेब की शिवसेना हैं। यहां के स्पीकर ने हमें मान्यता दी है। इसका मतलब साफ है कि हम शिवसेना हैं बालासाहेब के विचार वाली शिवसेना हैं।" चुनाव आयोग (Election Commission) ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों गुटों से शिवसेना में बहुमत साबित करने के लिए 8 अगस्त तक दस्तावेजी साक्ष्य पेश करने के लिए कहा है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे ने कहा है कि अगर गृहमंत्री का पद दिया जाता है, तो शिंदे-फडणवीस सरकार में मनसे के शामिल होने पर विचार किया जा सकता है। ठाणे के अंबरनाथ में मनसे द्वारा एक संवाद यात्रा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यह बयान दिया है।
चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों को दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा है जो साबित करे कि उनके पास शिवसेना में बहुमत के सदस्य हैं।
महाराष्ट्र के पुणे जिले में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन बीए.5 सब-वेरिएंट के दो मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट BA.5 से दो मरीज संक्रमित पाए गए हैं। दो मरीजों के सैंपल एनआईवी पुणे भेजे गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों मरीज महाराष्ट्र के बाहर के हैं। वर्तमान में व्यावसायिक कारणों से पुणे के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए थे। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू भी कोविंद के विदाई रात्रिभोज में शामिल हुईं, जिनका कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वालीं मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ लेंगी।
सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से शुक्रवार को मुलाकात की। दोनों नेताओं ने शपथ लेने के बाद दूसरी बार प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह से दिल्ली जाकर मुलाकात की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बीती रात मुंबई लौट आये है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें