महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से बढ़ जैसे हालात बन गए है। अधिकारियों ने बताया कहा कि गढ़चिरौली जिले में मूलाधार बारिश से तीन दिनों में तीन लोग नाले में बह गए और बाद में उनके शव निकाले गए। उन्होंने बताया कि हालांकि नाले में बह जाने के बाद से तीन और लोग अब भी लापता हैं। मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में भी सोमवार को मध्यम बारिश हुई।
मुंबई
Updated: July 12, 2022 06:38:40 pm
Mumbai Breaking News
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बताया कि मैंने बाढ़ की परिस्थिति का जायजा लिया है। मैं और उपमुख्यमंत्री खुद गए थे और हमने बैठक भी की है। मैंने खुद सभी जिलाधिकारियों से बात की है। किसी भी तरह की कोई दुर्घटना ना हो हम इसके लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं।
शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, मुंबई pic.twitter.com/pUSrgFckDH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेगी।
हम राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेंगे। हमारे सभी विधायक पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उन्हें वोट देंगे: महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू का पूरा समर्थन करेंगे। हमारे सभी विधायक पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उन्हें वोट देंगे।
नासिक जिले में बाढ़ के पानी में तीन लोग बह गए। दिंडोरी तालुका के कोचरगाव में चाचा 6 साल की बच्ची को लेकर नदी पार कर रहे थे, लेकिन वह तेज बहाव में बह गए। चाचा को किसी तरह बचा लिया गया लेकिन बच्ची लापता बताई जा रही है। वहीँ त्र्यंबक के तलेगांव में 34 वर्षीय शख्स कथित तौर पर किकवी नदी में बह गया।
मुंबई के कई इलाकों में मंगलवार रात से ही तेज बारिश हो रही है, जिस वजह से अनेक इलाकों में पानी भर गया अंधेरी सबवे में भी 2 फीट जलजमाव होने के बाद ट्रैफिक को एसवी रोड पर डायवर्ट कर दिया गया है।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा “हमने अपनी बैठक में द्रौपदी मुर्मू (NDA की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार) पर चर्चा की। द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का मतलब भाजपा का समर्थन करना नहीं है। शिवसेना की भूमिका एक-दो दिन में साफ हो जाएगी।“
उन्होंने कहा “विपक्ष जिंदा रहना चाहिए। हमारे पास विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के प्रति भी सद्भावना है। पहले हमने प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था। एनडीए उम्मीदवार का नहीं। हमने प्रणब मुखर्जी का भी समर्थन किया था। शिवसेना दबाव में फैसले नहीं लेती।“
RESCHEDULING OF TRAINS ON 12 JULY 2022
— DRM Vadodara (@DRMBRCWR) July 12, 2022
DUE TO LINK TRAIN RUNNING LATE
♦️ TRAIN NO- 22934 Jaipur -Bandra Terminus Exp JCO 12 July
♦️.TRAIN NO 12956 Jaipur-Mumba SF Exp JCO 12. July 2022 @WesternRly @RailMinIndia pic.twitter.com/O8O34Ak0KD
पश्चिम रेलवे ने बताया कि गुजरात के वडोदरा मंडल के दभोई और एकता नगर स्टेशनों के बीच पटरियों के खराब होने के चलते पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनों को रद्द और कुछ को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। आगामी दिवसों में भारी बरसात के पूर्वानुमान के मद्धेनज़र पश्चिम रेलवे के वडोदरा डिवीजन के अंकलेश्वर , भरूच , वडोदरा ,आणन्द , नडियाद , गोधरा व एकता नगर स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क खोले गए है।
अब नही कोई बात खतरे
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) July 12, 2022
की,
अब सभी को सभी से खतरा हैं..
जौन एलिया.@Dev_Fadnavis @CMOMaharashtra @mieknathshinde@OfficeofUT@priyankagandhi pic.twitter.com/MNVhwvL4Cj
शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने आज सुबह एक ट्वीट कर महाराष्ट्र की राजनीति में नया अध्याय जुड़ने के संकेत दिए। इस ट्वीट को उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को भी टैग किया है। उन्होंने शायर जौन एलिया का एक शेर ट्वीट करते हुए लिखा “अब नही कोई बात खतरे की, अब सभी को सभी से खतरा हैं..“
भारी बारिश के बीच पुणे शहर के नाना पेठ इलाके में देर रात दो मंजिला इमारत की दीवार गिर गई, इस हादसे में 2 लोग घायल हुए है और दो लोगों को बचाया गया है। पुणे फायर ब्रिगेड ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया था।
11 Jul,बंगालच्या उपसागरातील कमी दाबाचे क्षेत्र,पश्चिम किनार्यावरील द्रोणिय स्थिती,20°N पूर्व-पश्चिम शियर,मान्सून ट्रफ त्याच्या सामान्य स्थितीच्या दक्षिणेकडे स्थित;परिणामी ह्या ४-५ दिवसात कोकण (मुंबई ठाण्यासह),मध्य महाराष्ट्र व विदर्भात काही ठिकाणी मुसळधार पाउस,मराठवाड्यातही जोर pic.twitter.com/mYMZNxDk9U
— K S Hosalikar (@Hosalikar_KS) July 11, 2022
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 जुलाई को महाराष्ट्र में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। राज्य की राजधानी मुंबई के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने मुंबई, उसके उपनगरों और ठाणे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई और इससे सटे इलाकों में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें