मुंबईPublished: Sep 30, 2022 10:05:44 pm
Subhash Yadav
महाराष्ट्र में राजनीतिक संग्राम लगातार जारी है। शिवसेना और भाजपा-शिंदे गुट के बीच जुबानी जंग शुरू है। साथ ही राणे बनाम ठाकरे की भी लड़ाई देखने को मिली है। इसी बीच शिवसेना नेता विनायक राउत ने नारायण राणे को लेकर तीखा बयान दिया था। जिसे लेकर संग्राम छिड़ गया है। राउत के बयान पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे निलेश राणे ने पलटवार किया है।
निलेश राणे ने कहा कि ठाकरे की इज्जत रास्ते पर लाने के लिए विनायक राउत जिम्मेदार होंगे। साथ ही पूछा कि कलानगर के सम्राट ने घर से मुर्गी कैसे चुराई? विनायक राउत ने एक बयान में कहा था कि शिवसेना की स्थापना के समय नारायण राणे चेंबूर के नाके पर मुर्गियां काटते थे।
मुंबई की ताजा खबरें