महाराष्ट्र का सियासी संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। शिवसेना के बागी विधायकों की अयोग्यता नोटिस को लेकर सोमवार को सुनवाई हुई है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर की नोटिस पर 11 जुलाई तक रोक लगाई है।
मुंबई
Updated: June 28, 2022 10:45:05 pm
Mumbai News
बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस मुंबई के राजभवन पहुंचे है। उन्होंने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर एमवीए सरकार के फ्लोर टेस्ट की मांग की है।
मुंबई के कुर्ला में एक इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। फ़िलहाल मौके पर बचाव अभियान जारी है। इस हादसे के कुछ ही घंटे बाद बीएमसी ने मंगलवार को परिसर में तीन अन्य जर्जर इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया है।
सियासी हलचल के बीच बुलाई गई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। इस बीच महाराष्ट्र के मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने बताया कि कैबिनेट बैठक में कोई राजनीतिक चर्चा नहीं की गई, कैबिनेट में सिर्फ एजेंडा पर जो चीजे थी वो मंजूर हुए और कुछ मुद्दें बाकी हैं तो शायद उनपर कल चर्चा हो।
सियासी हलचल के बीच बुलाई गई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि वे इस्तीफा नहीं देने वाले हैं। अभी आगे भी संघर्ष करने की तैयारी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम इस बैठक में शामिल हुए थे। कैबिनेट बैठक के बाद सीएम उद्धव ठाकरे शाम को सात बजे मातोश्री में शिवसेना के विधायकों के साथ मंथन करने जा रहे हैं। जो भी विधायक अभी उनके खेमे में बचे हैं, उन्हीं के साथ ये मीटिंग की जाएगी।
सियासी हलचल के बीच बुलाई गई कैबिनेट बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने साफ कर दिया है कि वे इस्तीफा नहीं देने वाले हैं। अभी आगे भी संघर्ष करने की तैयारी है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम इस बैठक में शामिल हुए थे।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक महाराष्ट्र के मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा हुई।
देवेंद्र फडनवीस बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद उनके आवास से निकल गए हैं। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंच गए है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह भी नड्डा के आवास पहुंचे।
शिवसेना के बागी विधायक मंगेश कुडालकर ने कहा कि मुंबई के कुर्ला में एक चार मंजिला इमारत गिरने की दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये और घायलों को 1 लाख रुपये दिए जाएंगे।
महाराष्ट्र मंत्री आदित्य ठाकरे ने कुर्ला भवन ढहने की साइट का दौरा किया। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मैं यहां कल रात भी आया था और बचाव अभियान जारी है। 2-3 लोग यहां से जिंदा निकले हैं, शायद और भी लोग निकल सकते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि मलबे से सभी सुरक्षित निकले।
मुंबई: महाराष्ट्र मंत्री आदित्य ठाकरे ने कुर्ला भवन ढहने की साइट का दौरा किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
उन्होंने कहा, "मैं यहां कल रात भी आया था और बचाव अभियान जारी है। 2-3 लोग यहां से जिंदा निकले हैं, शायद और भी लोग निकल सकते हैं और हम उम्मीद करते हैं कि मलबे से सभी सुरक्षित निकले।" pic.twitter.com/N4T0ZscFL3
महाराष्ट्र का राजनाीतिक संकट आज कोई नया मोड़ ले सकता है। इस बीच शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि जब तक बागी विधायकों पर कोई फैसला नहीं हो जाता, फ्लोर टेस्ट नहीं सकता। ऐसे में बीजेपी कैसे सरकार बनाएगी, ये वहीं बेहतर जानते हैं। इस सियासी संकट की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान महाराष्ट्र की जनता को हो रहा है।
मुंबई के कुर्ला में एक चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
#UPDATE मुंबई के कुर्ला में एक चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे आज दिल्ली नहीं जा रहे हैं। इससे पहले खबरें मिली थी कि वह आज दिल्ली जा सकते हैं और वहां वह बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस से मिल सकते हैं। आज देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और बीएल संतोष से मिलने वाले हैं। अमित शाह से भी मीटिंग हो सकती है।
महाराष्ट्र के सियासी संग्राम के बीच ईडी ने शिवसेना नेता संजय राउत को दोबारा समन भेजा है। ईडी ने उन्हें 1 जुलाई को जमीन घोटाले के मामले में पेश होने के लिए कहा है।
महाराष्ट्र में होने वाली कैबिनेट बैठक अब शाम पांच बजे होगी। पहले यह बैठक दोपहर 2.30 बजे होनी थी। लेकिन अब इसको 5 बजे किया जाएगा।
#UPDATE महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक अब शाम 5 बजे होगी: सीएमओ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
महाराष्ट्र में मचे सियासी हंगामे के बीच बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए है।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।#MaharashtraPoliticalCrisis pic.twitter.com/rVn2ggeh4p
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2022
महाराष्ट्र में चल रहे सियासी संकट के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, 30 जून को प्रहार पार्टी के दो विधायक उद्धव सरकार के खिलाफ अगले 2 दिनों के अंदर अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। ये दोनों विधायक फिलहाल अभी शिंदे खेमे के साथ गुवाहाटी में हैं।
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के बीच एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि आज शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे मुंबई जाएंगे इसको लेकर मीटिंग में चर्चा हो रही है। मुंबई पहुंचकर वो राज्यपाल से कब और कैसे मिलेंगे इसको लेकर भी बैठक में चर्चा चल रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे आज दोपहर 2:30 बजे कैबिनेट की बैठक करेंगे।
महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट के बीच पूर्व सीएम और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस मुंबई से दिल्ली निकले हैं। खबर है कि यहां वे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
मुंबई के कुर्ला में बिल्डिंग हादसे में मरने वालो की संख्या अब तीन पहुंच गई है। मौके पर राहतकार्य जारी है।
महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी है। इसी कड़ी में सीएम उद्धव ठाकरे ने आज दोपहर 2.30 बजे कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत होनी है।
मुंबई के कुर्ला में चार मंजिला इमारत ढह गई है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब दो पहुंच गई है।
भारत के दिग्गज उद्योगपति पालोनजी मिस्त्री का मुंबई में निधन हो गया है। उन्होंने 93 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली है। उनके निधन की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया और शोक जताया है।
महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच सीएम उद्धव ठाकरे को आज फिर झटका लग सकता है। बताना चाहते हैं कि बागी हुए शिंदे गुट में एक और विधायक के शामिल होने की खबर है। हालांकि विधायक के नाम की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें