मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छह दिन से प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में चल रहे शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को ईडी ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी ने उन्हें आज सुबह 11 बजे बुलाया है। इससे पहले बुधवार को मुंबई की विशेष अदालत में राउत को पेश किया गया था। जहां कोर्ट ने उन्हें आठ अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा है।
मुंबई
Updated: August 05, 2022 10:30:51 pm
Mumbai News Live Updates
मुंबई की एक विशेष अदालत ने दाऊद इब्राहिम गिरोह की आतंकवादी गतिविधियों में मदद पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम कुरैशी को 17 अगस्त तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया है।
महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 2,024 मामले सामने आये है और संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई है।
मुंबई के वाडिया अस्पताल में आग लग गई है. यह आग ऑपरेशन थिएटर में लगी है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल आग की वजह सामने नहीं आई है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के महाराष्ट्र के सांसदों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
शिवसेना (उद्धव गुट) नेता केदार दिघे को मुंबई पुलिस ने तलब किया है। उनपर रेप पीड़िता को धमकी देने के मामले में केस दर्ज हुआ है। केदार शिवसेना के वरिष्ठ नेता रहे आनंद दिघे के भतीजे हैं।
भारतीय फ़िल्म और टेलीविज़न संस्थान (एफटीआईआई) के एक छात्रावास के कमरे में आज सुबह 32 वर्षीय छात्र का शव लटका मिला। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, पुलिस आगे की जांच कर रही है।
महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने डीसीपी पराग मानेरे को बहाल कर दिया है। बताना चाहते हैं कि उनका नाम पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के साथ दो जबरन वसूली के मामले में सामने आया था। जिसके बाद महा विकास अघाड़ी सरकार ने उन्हें निलंबित किया था।
देश के कई राज्यों में कांग्रेस का महंगाई को हल्लाबोल जारी है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की अगुवाई में मुंबई में कई कांग्रेस नेताओं को विधानभवन में पुलिस ने रोका और हिरासत में लिया है।
कांग्रेस का देशभर में महंगाई के खिलाफ आंदोलन जारी है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया है। महाराष्ट्र में भी कांग्रेस का हल्लाबोल जारी है। इसी बीच भाजपा नेता प्रवीण दरेकर ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस की नौटंकी चल रही है।
महाराष्ट्र के अहमदनगर में भारी बारिश की खबर है। बताना चाहते हैं कि भारी बरसात के कारण सीना नदी में बाढ़ आ गई है। जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।
देश में ईडी के एक्शन पर घमासान जारी है। दिल्ली सहित अन्य जगहों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच मुंबई में विधानभवन के बाहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है।
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार में देरी के बीच राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस दिल्ली पहुंचें हैं। उनके दिल्ली पहुंचने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर कोई अपडेट आ सकता है।
महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार कल करेंगे पिंपरी चिंचवड का दौरा। एनसीपी ने आगामी नगर निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा को उखाड़ फेंकने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कल अजीत पवार की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की संवाद बैठक भी होगी।
मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब प्रवर्तन निदेशालय ने सांसद संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत को पूछताछ के लिए समन भेजा है। कहा जा रहा है ईडी ने उन्हें आज सुबह 11 बजे बुलाया है। जबकि राउत को कोर्ट ने आठ अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेजा है।
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें