दरअसल, ये घटना पिछले साल नंवबर की है। जब पीडि़ता को पता चला कि कोई उसकी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल कर रहा है। पहले तो उसे यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब उसने खुद अपनी तस्वीरें देखीं तो उसके होश उड़ गए। तब पीडि़ता ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। विदित हो कि 6 महीनों से दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी थी।
दोनों के बीच झगड़ा हुआ और दोस्ती खत्म हो गई। अभी हाल ही में पीडि़ता को किसी ने बताया कि उसकी पुरानी दोस्त ने उसकी कुछ नग्न फोटो सोशल मीडिया पर डाली हैं। पीडि़ता आरोपी महिला के पास पहुंची और उसे समझाने की कोशिश की। तभी उसे पता चला कि आरोपी महिला ने उसकी तस्वीरें उस वक्त ली थीं, जब वह बाथरूम में थी। पीडि़ता को आरोपी ने महिला ने धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह और फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर देगी।
हिरासत में आरोपी, जांच कर रही पुलिस पुलिस की जांच में पता चला कि मुंबई के मुलंद इलाके की रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला ने पीडि़ता की नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल की हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला पीडि़त की दोस्त रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीडि़त के बीच अच्छी दोस्ती थी, दोनों साथ रहते थे और ये दोनों एक साथ प्राइवेट अस्पताल में काम करती थीं। दोनों की दोस्ती गहरी हो गई थी।
बाद में एक महिला की शादी हो गई, लेकिन दूसरी महिला की शादी टूट गई थी। शादी टूट जाने के बाद वह महिला मुलंद इलाके में रहने लगी। फिर जब आरोपी महिला नहीं मानी तो पीडि़ता ने बीती चार फरवरी को मुलंद के नवघर पुलिस स्टेशन में जाकर मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पकड़े जाने के बाद वह खुद को निर्दोष बता रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।