scriptगर्लफ्रेंड से बनाए फिजिकल रिलेशन, फिर बहाया खून | Nagpur: Boy make physical relation with girlfriend before murdered her | Patrika News

गर्लफ्रेंड से बनाए फिजिकल रिलेशन, फिर बहाया खून

Published: Feb 01, 2016 11:42:00 pm

Submitted by:

 महाराष्ट्र के नागपुर में एक लड़के द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड से संबंध बनाने और फिर मर्डर करने का मामला सामने आया है।

 महाराष्ट्र के नागपुर में एक लड़के द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड का मर्डर करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है लड़का पहले प्रेमिका को सूनसान जगह पर ले गया, फिर उसके साथ संबंध बनाने के बाद उसकी हत्या कर दी। 

नागपुर निवासी मोहिबे रसूल अंसारी (21 साल) ने अपनी प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया था। जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और अंसारी ने उसकी हत्या कर दी।


संबंध बनाने के बाद कत्ल
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अंसारी ने जलन और शक के कारण अपनी प्रेमिका को खत्म कर दिया। हत्या से पहले उसने गर्लफ्रेंड के साथ संबंध भी बनाए। आरोपी अंसारी ने किसी के साथ प्रेमिका को बाइक पर बैठे हुए देखा था, जिसके बाद उसके मन में शक पैदा हो गया। 26 जनवरी को उसने लड़की को बुलाया और एक सूनसान जगह पर ले गया।


वक्त गुजारने के बाद हुई कहासुनी
26 जनवरी की शाम दोनों ने अकेले में वक्त बिताया और फिर किसी और के साथ बाइक पर बैठने की बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि अंसारी प्रेमिका से शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की उस दूसरे शख्स से अलग नहीं होना चाहती थी। 


पहले से की थी मर्डर प्लानिंग
पुलिस ने बताया कि अंसारी पहले से मर्डर की प्लानिंग करके आया था। उसने पहले से ही सोच रखा था कि प्रेमिका ने अगर उसकी बात नहीं मानी तो वह उसका मर्डर कर देगा। इसके बाद उसने लोहे की रॉड से महिला के सिर पर तब तक वार किया जब तक की वह बेहोश नहीं हो गई। बाद में उसकी हत्या कर दी।


(DEMO PIC)
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो