scriptमहामहिम आ गए हैं, आप उनकी बातों में मत आना : गहलोत | His Excellency has arrived, you people should not get influenced by his words: Gehlot | Patrika News
ख़बरें सुनें

महामहिम आ गए हैं, आप उनकी बातों में मत आना : गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जिले में उदयपुर व चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं की। उदयपुर में उन्होंने असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर निशाना साधा।

उदयपुरApr 22, 2024 / 01:30 pm

Rudresh Sharma

Ashok Gehlot told why he formed alliance with Hanuman Beniwal

उदयपुर . पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को जिले में उदयपुर व चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं की। उदयपुर में उन्होंने असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी पर निशाना साधा। यहां आर.के. सर्कल िस्थत एक वाटिका में जनसभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि मैंने सुना है असम के महामहिम राज्यपाल भी उदयपुर आ चुके हैं। लेकिन आप उनकी बातों में मत आना। उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों (भाजपा) को संवैधानिक गरिमाओं की परवाह नहीं है। पिछली सरकार के समय जब सी.पी.जोशी विधानसभा अध्यक्ष थे तो पार्टी की एक भी मीटिंग में नहीं आए। लेकिन आज के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी चुनाव कैम्पेन में जुटे हुए हैं।फिर याद दिलाया कन्हैयालाल हत्याकांडगहलोत ने एक बार फिर कन्हैया लाल हत्याकांड का जिक्र किया। वे बोले कि जब कन्हैयालाल हत्याकांड हुआ, तब मामले की गंभीरता को देखते हुए मैं स्वयं उच्च अधिकारियों के साथ उदयपुर आया। दो घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया। परिवार को पचास लाख दिए। मृतक के दो बच्चों को सरकारी नौकरी दी, लेकिन ये लोग चुनाव में जनता को भ्रमित करते हैं। जांच केंद्रीय एजेंसी एनआईए के पास ले ली, हमारे पास होती तो अब तक आरोपियों को सजा हो चुकी होती।

भाजपा को बताया भ्रष्टाचार के दाग धुलाई की मशीन

केन्द्र और राजस्थान सरकार को निशाने पर लेते हुए गहलोत ने कहा कि पूर्व में उन्होंने कहा था कि काला धन लाएंगे, हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए डालेंगे, किसी के खाते में आए क्या। 2 हजार करोड़ नौकरी देने की बात कही, लेकिन क्या हुआ। यह जुमलेबाज सरकार है, इनके बहकावे में नहीं आना है। उन्होंने सरकार पर केंद्रीय एजंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। कहा भाजपा ऐसी वाशिंग मशीन है, जिसमें भ्रष्टाचार के सारे दाग धुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने गरीबों को राहत देने के लिए फूड पैकेट योजना प्रारंभ की। जिसमें राशन सामग्री हर घर तक पहुंच रही थी। इस सरकार ने उस योजना को बंद कर दिया। योजना के बैग पर मेरा फोटो था तो हटाकर नए सीएम का लगा देते। लेकिन योजना को बंद कर गरीबों के साथ अन्याय किया। हमने किसानों को 2000 यूनिट तो घरों की 100 यूनिट बिजली माफ की। जिससे आमजन को फायदा हुआ। इससे पहले दोपहर दो बजे वल्लभ नगर विधानसभा क्षेत्र के सवना में चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी उदयलाल आंजना के समर्थन में सभा हुई।

इन्होंने किया संबोधित

उदयपुर में हुई सभा को प्रत्याशी ताराचंद मीणा, विधायक दयाराम परमार, कांग्रेस नेता गिरिजा व्यास, रघुवीर मीणा, मांगीलाल गरारिसा आदि ने संबोधित किया। उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष कचरू लाल चौधरी, शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह, प्रदेश कांग्रेस महासविच पंकज शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Home / News Bulletin / महामहिम आ गए हैं, आप उनकी बातों में मत आना : गहलोत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो