राज्य

अब ताजमहल का दीदार हो जाएगा महंगा

ताज का दीदार करने वालों को अब अगले साल से जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। इस साल
नवंबर से होने वाली टिकट दर में बढ़ोत्तरी अब एक अप्रैल 2016 से होगी।

लखनऊNov 01, 2015 / 01:46 am

Jyoti Kumar

ताज का दीदार करने वालों को अब अगले साल से जेब ढ़ीली करनी पड़ेगी। इस साल नवंबर से होने वाली टिकट दर में बढ़ोत्तरी अब एक अप्रैल 2016 से होगी।

पर्यटन उद्यमियों के विरोध के कारण फिलहाल इस बढ़ोतरी को को मार्च 2016 तक टाल दिया गया है। केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में शामिल होने आगरा आए केन्द्रीय मंत्री ने स्पष्ट किया कि ताजमहल के टिकट में पिछले दस साल से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, इसलिए इस बार बढ़ोत्तरी करने का प्रस्ताव है।



उन्होंने कहा कि ताजमहल के पीलेपन को लेकर नीरी सहित सभी संस्थाएं चिंतित हैं। शर्मा ने प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री के इस आरोप को भी गलत ठहराया कि केन्द्र सरकार कोई मदद नहीं कर रही है।

उन्होंने कहा कि हमें दु:ख है कि आगरा में विश्वविख्यात स्मारक होने के बावजूद पर्यटकों का टोटा है। ताजमहल को छोड़कर अन्य स्मारकों पर काफी कम संया में पर्यटक पहुंचते हैं। केन्द्र सरकार आगरा को एक नई पहचान देने के लिए प्रतिबद्ध है। पर्यटन से जुड़ी समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है।



ताज की टिकटें ऑनलाइन
अब ताजमहल के टिकट को लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ऑनलाइन टिकट लिया जा सकता है। मेहताब बाग में पर्यटकों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां से ताजमहल के रात्रि दर्शन कराने की योजना में कोर्ट के कारण विलंब हो रहा है।



पर्यटकों को डॉक्यूमेंटरी दिखाएंगे

शर्मा ने बताया कि आगरा के कम महत्वपूर्ण वाले स्मारकों पर पर्यटकों को पांच मिनट की डॉक्यूमेंटरी दिखाई जाएगी, जिसमें उस स्मारक के महत्व के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था से न केवल स्मारकों का प्रचार-प्रसार होगा बल्कि पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।

Home / State / अब ताजमहल का दीदार हो जाएगा महंगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.