scriptइस राजस्थानी महिला ने बेटी के देहांत के बाद ली 50 बेटियां गोद, फिर शुरू किया ये नेक काम | Santosh Sargara Of Pali Giving Free Education After Her Daughter Died | Patrika News
पाली

इस राजस्थानी महिला ने बेटी के देहांत के बाद ली 50 बेटियां गोद, फिर शुरू किया ये नेक काम

Motivational Story: एक मां ने अपनी बेटी को लेकर ढेरों सपने बुने। पढ़ाना-लिखाना.. डॉक्टर बनाना… आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना। लेकिन, एक दिन बेटी दुनिया छोड़कर चली गई और मां के सपने अधूरे रह गए।

पालीMar 27, 2024 / 04:24 pm

Akshita Deora

teacher_.jpg

प्रतीकात्मक तस्वीर

Inspirational News: एक मां ने अपनी बेटी को लेकर ढेरों सपने बुने। पढ़ाना-लिखाना.. डॉक्टर बनाना… आत्मनिर्भर और मजबूत बनाना। लेकिन, एक दिन बेटी दुनिया छोड़कर चली गई और मां के सपने अधूरे रह गए। खुद की बेटी को खोकर मां ने हिम्मत नहीं हारी। गली-मोहल्ले और आसपास की करीब 50 बेटियों को गोद ले लिया। अब वह उनके सपनों को पूरे करने में जुटी हुई है। खुद आर्थिक रूप से ज्यादा सक्षम नहीं है, लेकिन बेटियों को आसमान की उड़ान भरने की शिक्षा दे रही है।

पाली शहर में शहीद नगर में रहती है संतोष सरगरा। वर्ष 2018 में बारहवीं में पढ़ रही उनकी पुत्री प्रतिभा का बीमारी से देहांत हो गया था। बेटी की मौत का संतोष और उसके पिता भंवरलाल को गहरा धक्का लगा। वे बेटी को पढ़ा-लिखाकर कुछ बनाना चाहते थे। फिर संतोष ने बेटी के लिए देखे सपने पूरे करने की ठान ली। वह गली-मोहल्ले की ऐसी बालिकाओं को पढ़ाने लगी जो आर्थिक रूप से कमजोर है।

बेटियों के अरमान पूरे करने की जिद: संतोष का सपना है कि उसके यहां पढ़ने आ रही हर बेटी का अरमान पूरा हो। वह बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ कॅरियर के रूप में भी जागरूक कर रही है। बाल भारती शिक्षा केन्द्र के रूप में संचालित पाठशाला में आने वाली बालिका को नि:शुल्क शिक्षा दे रही है। संतोष के पति मजदूरी करते हैं। आर्थिक रूप से भी ज्यादा सक्षम नहीं है, लेकिन जिद है बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना। इसलिए वह हर परेशानी को भूल जाती है।

यह भी पढ़ें

सीए की तैयारी के लिए बेस्ट है राजस्थान का ये जिला, हर साल देश को दे रहा 200 Chartered Accountant




मंदिर को बनाया स्कूल
संतोष ने कॉलोनी के एक मंदिर को पाठशाला के रूप दे दिया। दरी-पट्टी बिछाकर बालिकाओं को पढ़ाती है। बीएसटीसी कर चुकी संतोष करीब 50 से ज्यादा बालिकाओं को पढ़ा रही है। उसकी क्लास में कुछ बच्चे भी आते हैं। वह सभी विषय पढ़ाती है। देशभ क्ति और संस्कारों की सीख भी दे रही है। संतोष की पाठशाला में अब धीरे-धीरे बच्चों की संख्या भी बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें

Monday Motivation: राजस्थान के इस यू-ट्यूबर ने नौकरी छोड़कर चुना सोशल मीडिया, आज महीने के छाप रहा लाखों



पैर, मुंह और पीठ को बुरी तरह नोंच डाला
राईकाबेरा मगरा पूंजला निवासी हेमराज ने बताया कि उसकी पुत्री घनिष्ठा धुलंडी के दिन घर के बाहर खेल रही थी। तभी गली के श्वान के हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई। श्वान ने पैर, मुंह और पीठ पर काटा। इससे बच्ची गंभीर घायल हो गई। लोगों ने दौड़कर बच्ची को बचाया। बच्ची को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया है। इधर, मगरा पूंजला स्थित नया बास में रहने वाली प्रियांशी भी आवारा श्वानों के हमले से घायल हो गई। इसके अलावा कई अन्य बच्चों को भी आवारा श्वानों ने काटकर घायल किया हैं।

Home / Pali / इस राजस्थानी महिला ने बेटी के देहांत के बाद ली 50 बेटियां गोद, फिर शुरू किया ये नेक काम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो