scriptहार पर बवाल: राव ने हार का ठीकरा शत्रुघ्न और आरके सिंह पर फोड़ा | RK Singh and shatrughan Sinha betrayed the bjp says muralidhar rao | Patrika News

हार पर बवाल: राव ने हार का ठीकरा शत्रुघ्न और आरके सिंह पर फोड़ा

Published: Nov 08, 2015 12:53:00 pm

Submitted by:

firoz shaifi

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की बिहार में करारी शिकस्त के बाद अब भाजपा
में बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर
राव ने हार का ठीकरा पार्टी सांसद आरके सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा पर फोड़
दिया है।

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की बिहार में करारी शिकस्त के बाद अब भाजपा में बयानबाजी का दौर शुरु हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने हार का ठीकरा पार्टी सांसद आरके सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा पर फोड़ दिया है।

 राव ने कहा कि आरके सिंह और शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी को धोखा दिया है। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

गौरतलब है कि आरके सिंह ने कहा था कि दो करोड़ लेकर टिकट बांटे गए थे। इसके बाद पार्टी में उनका काफी विरोध भी किया गया था। इस बयान के बाद आरके सिंह ने कहा कि यह पार्टी के ऊपर है कि वह क्या तय करती है।

शत्रुघ्न सिन्हा इस बार अपने नाम को सार्थक करने का प्रयास करते रहे। जनता के बीच गलत प्रभाव डालने में इन लोगों की बडी भूमिका रही है।
bihar 3
इससे पहले रुझानों के बीच सिन्हा ने ट्वीट किया कि लगता है बिहारी बनाम बाहरी का झगड़ा हमेशा के लिए खत्म हो गया है। सिन्हा ने लिखा कि हमारे विजयी साथियों को जीत की बधाई। हमारी पार्टी को हार के कारणों की पड़ताल करनी चाहिए। हार पहले से ही सुनिश्चित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो