scriptशिव सेना का लखवी की रिहाई के खिलाफ प्रदर्शन  | Shiv Sena protests against the release of Lakhvi | Patrika News

शिव सेना का लखवी की रिहाई के खिलाफ प्रदर्शन 

Published: Apr 11, 2015 02:54:00 pm

Submitted by:

Jyoti Kumar

शिव सेना की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष ओम दत्त शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। 

शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टर माइंड जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान की जेल से रिहा करने के खिलाफ शनिवार को यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। शिव सेना की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष ओम दत्त शर्मा के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। 

इस दौरान लखवी के पुतले और पाकिस्तानी झंडे जलाए गए। शिव सैनिकों ने लखवी और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। 

शर्मा ने कहा कि लखवी की रिहाई से स्पष्ट है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आतंकवाद को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान से लखवी को गिरफ्तार कर उसे भारत को सौंपने की मांग की। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो