scriptशिवसेना के महादेश्वर चुने गए मुंबई के मेयर, बीजेपी ने दिया समर्थन | ShivSena Vishwanath Mahadeshwar elected Mumbai mayor | Patrika News

शिवसेना के महादेश्वर चुने गए मुंबई के मेयर, बीजेपी ने दिया समर्थन

Published: Mar 09, 2017 06:19:00 am

Submitted by:

Kamlesh Sharma

शिवसेना के वरिष्ठ नेता प्रधानाचार्य रह चुके विश्वनाथ पी. महादेश्वर को बुधवार को देश के सबसे अधिक बजट वाले नगर निमग बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का मेयर चुन लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Vishwanath Mahadeshwar

Vishwanath Mahadeshwar

शिवसेना के वरिष्ठ नेता प्रधानाचार्य रह चुके विश्वनाथ पी. महादेश्वर को बुधवार को देश के सबसे अधिक बजट वाले नगर निमग बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का मेयर चुन लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 56 वर्षीय महादेश्वर बांद्रा वार्ड से तीन बार बीएमसी के पार्षद चुने जा चुके हैं। महादेश्वर की नियुक्ति के साथ ही शिवसेना ने लगातार पांचवीं बार बीएमसी मेयर पद पर कब्जा बरकरार रखा है।
राजे संभाजी विद्यालय और सांताक्रूज (पूर्वी) में स्थित जूनियर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य महादेश्वर को मेयर पद के चुनाव में आसान जीत हासिल हुई, क्योंकि शिवसेना की राज्य सरकार में घटक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनके पक्ष में मतदान किया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के सात पार्षदों ने मतदान नहीं किया।
मतदान के दौरान पूर्व मेयर स्नेहल आंबेकर, नगर निगम आयुक्त अजय मेहता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नेता उपस्थित थे। मेयर पद के लिए होने वाले चुनाव से चार दिन पहले बीएमसी चुनाव में मात्र दो सीट के अंतर से दूसरे स्थान पर रही भाजपा ने खुद को चुनाव से अलग कर लिया था। भाजपा ने कहा है कि वह बीएमसी में किसी भी तरह का पद नहीं लेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो