scriptकोलकाता में आईवीएफ तकनीक से गर्भवती हुई कुतिया | the bitch Conceived by IVF technique | Patrika News

कोलकाता में आईवीएफ तकनीक से गर्भवती हुई कुतिया

Published: Feb 23, 2017 12:59:00 am

Submitted by:

balram singh

तन्मय ने महानगर के जानेमाने वेटनरी डॉक्टर रोहित राज से बातचीत की। डॉक्टर रोहित राज आईवीएफ पद्धति से ऐंजल को गर्भधारण कराने के लिए तैयार हो गए।

IVF technique

IVF technique

कोलकाता के एक जाने माने वेटनरी डॉक्टर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) के जरिए लैब्राडोर प्रजाति की कुतिया का गर्भधान कराया है। देश में आईवीएफ के मार्फत किसी पालतू जानवर को गर्भधान कराए जाने का यह पहला मामला है। 
वेटनरी डॉक्टर रोहित राज ने कुतिया के अंडे एवं कुत्ते के स्पर्म को मिलाकर सफलता पूर्वक भ्रूण तैयार किया और उसे कुतिया के गर्भाशय में स्थापित कर दिया। अत्याधुनिक तकनीक से गर्भवती हुई कुतिया का नाम ऐंजल है। 
मॉडल और अभिनेत्री अर्पिता चौधरी ने उसे पाला है। आंखों का इन्फेक्शन होने पर वह ऐंजल आंशिक रूप से अंधी हो गई थी। अर्पिता को लगा कि उसे अपनी पालतू कुतिया को गर्भधारण कराने के लिए कुछ करना चाहिए। लेकिन उसकी उम्र में अधिक थी। 
अर्पिता ने इस बारे में अपने पति तन्मय बातचीत की। तन्मय ने महानगर के जानेमाने वेटनरी डॉक्टर रोहित राज से बातचीत की। डॉक्टर रोहित राज आईवीएफ पद्धति से ऐंजल को गर्भधारण कराने के लिए तैयार हो गए। 
डॉक्टर राज ने बताया कि उन्होंने उनकी कोशिश सफल रही है। ऐंजल को पुष्ट गर्भ है। अब ऐंजल को पूरी देख-रेख में रखना होगा। अगर नॉर्मल डिलीवरी में कोई समस्या आएगी तो हार्मोनल थेरपी या सर्जरी के जरिए ऐंजल की डिलीवरी कराई जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो