scriptयूपी चुनाव: लोकतंत्र के लिए समर्पण, ससुराल जाने से पहले दुल्हन गई वोट डालने | UP Election: couple cast vote just after wedding in Bareilly | Patrika News

यूपी चुनाव: लोकतंत्र के लिए समर्पण, ससुराल जाने से पहले दुल्हन गई वोट डालने

Published: Feb 15, 2017 05:21:00 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

उत्तर प्रदेश में बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में विदा होने से पहले दुल्हन ने वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचकर लोगों को चौंका दिया।

up election

up election

उत्तर प्रदेश में बरेली कैंट विधानसभा क्षेत्र में विदा होने से पहले दुल्हन ने वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचकर लोगों को चौंका दिया। 

बरेली जिले के कैंट विधानसभा क्षेत्र में बुधवार सुबह दुल्हन निशा गंगवार सजी धजी कार में अपने पति धर्मेन्द्र के साथ वोट डालने के लिए के सदर तहसील मतदान केंद्र पर पहुंची तो मतदान केंद्र पर तैनात सभी कर्मचारी आश्चर्य में पड़ गए। 
मतदान केंद्र के कर्मचारियों ने दुल्हन का स्वागत किया। मतदाताओं और मतदान कर्मचारियों ने उसकी सराहना की। वोट डालने के लिए मतदान कर्मचारियों ने दुल्हन की मदद भी की है। 14 फरवरी को दोनों की शादी हुई थी। 
सामाजिक संस्थाओं और जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए मतदाता जागरूकता अभियान का असर मतदान के दौरान दिखाई दे रहा है। मतदान में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा हैं। लोग बढ़ चढ़ कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो