script

शामली में प्रेमी युगल को गोली मारी, सगे चाचा पर लड़की ने लगाया आरोप

locationबालाघाटPublished: Feb 23, 2017 01:14:00 am

Submitted by:

balram singh

घटना के बाद दोनों घायलो के परिजन आमने सामने आ गए और उनके बीच जमकर नोक झोक हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया।

shot lovers in Shamli

shot lovers in Shamli

उत्तर प्रदेश में शामली जिले थानाभवन क्षेत्र में कुछ लोगों ने प्रेमी युवक को गोली मार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार थानाभवन इलाके में सोंटा निवासी मोहसीन और फरहा नामक युवती के बीच प्रेम संबंध हैं। 
बताया जा रहा है कि परिजन उनके संबंधों को लेकर नाराज थे। फरहा का आरोप है कि उसके चाचा ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दोनों को गोली मारी। प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 
घटना के बाद दोनों घायलो के परिजन आमने सामने आ गए और उनके बीच जमकर नोक झोक हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत किया। 

प्रेमी मोहसीन ने बताया की उसने डेढ साल पहले फराह से अदालत में शादी कर ली लेेकिन लड़की वाले नाराज थे। आज सुबह लड़की के परिजनों ने उसे घर पर बुलाया और वहां उसके चाचा जो जिलापंचायत सदस्य हैं, ने गोली मार दी और बाद में फराह को भी गोली मार दी। 
बता दें कि इस सिलसिले में जिलापंचायत सदस्य समेत चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो