scriptसुकमा बीजापुर सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़, डीआरजी के दो जवान घायल, नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर | 2 DRG jawan injured in police Naxali encounter at Sukma Bijapur border | Patrika News

सुकमा बीजापुर सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़, डीआरजी के दो जवान घायल, नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर

locationसुकमाPublished: Jan 10, 2020 04:33:44 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभाविता इलाके सुकमा व बीजापुर के बार्डर के पास डीआरजी के कुछ जवान सर्चिंग पर निकले थे

सुकमा बीजापुर सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़, डीआरजी के दो जवान घायल, नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर

सुकमा बीजापुर सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़, डीआरजी के दो जवान घायल, नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर

सुकमा/जगदलपुर. सुकमा बीजापुर सीमा इलाके से बड़ी खबर आ रही है। जहां पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। फिलहाल घालय जवानों को घटनास्थल से लाया जा रहा है। मुठभेड़ की पुष्टि सुकमा एसपी शलभ सिन्हा नें कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभाविता इलाके सुकमा व बीजापुर के बार्डर इलाके के पास डीआरजी के कुछ जवान सर्चिंग पर निकले थे उसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने सर्चिंग पार्टी पर अचानक गोली बारी कर दी। जिसके दौरान जवानों ने भी खतरा भांपकर मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर फायरिंग शुरू कर दी।
करीब आधे घंटे चली इस गोलीबारी के बाद नक्सली खुद को कमजोर पाता देख मौके से फरार हो गए। जिसके बाद इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान घायल हो गए। जिन्हें घटनास्थल से निकालने की रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो