script2 लाख के इनामी सहित 9 गिरफ्तार, आगजनी-लूटपाट के साथ जनता पर हमला का भी है आरोप | 2 lakh prized in 9 arrest fire, looted and public war protest naxalite | Patrika News

2 लाख के इनामी सहित 9 गिरफ्तार, आगजनी-लूटपाट के साथ जनता पर हमला का भी है आरोप

locationसुकमाPublished: Apr 24, 2018 10:32:57 pm

Submitted by:

Ajay Shrivastav

वाहनों को आग के हवाले कर आम जनता को भी पहुंचाते थे नुकसान, पुलिस को आधा दर्जन से अधिक माओवादियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता।

लाखों के इनामी नक्सली के साथ घूम रहे थे ये 8, पुलिस ने 9 को पकडऩे में पाई सफलता

लाखों के इनामी नक्सली के साथ घूम रहे थे ये 8, पुलिस ने 9 को पकडऩे में पाई सफलता

दो लाख का इनामी के साथ 9 पकड़ाए, ये नक्सली जनता की जान की भी नहीं करते परवाह
लाखों के इनामी नक्सली के साथ घूम रहे थे ये 8, पुलिस ने 9 को पकडऩे में पाई सफलता

सुकमा/दोरनापाल . बीते दिनों सीमावर्ती इलाके में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद से इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है। इसी का नतीजा है कि आज सुकमा-कोंटा पुलिस को बड़ी संख्या में नक्सलियों की गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए नक्सलियों में प्लाटून नंबर 08 का सदस्य सहित 9 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्लाटून नंबर 8 के सदस्य पर छग शासन द्वारा 2 लाख का इनाम भी घोषित था। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला बल एवं सीआरपीएफ 217वीं वाहिनी की संयुक्त टुकड़ी अंदरूनी क्षेत्रों में सर्चिंग अभियान में निकली हुई थी।

छत्तीसगढ़ के इस जिले में अब तक सबसे अधिक जवानों की हुई शहादत, पढि़ए पूरी खबर…

गिरफ्तार नक्सलियों में 2 लाख का इनामी भी शामिल
1* इस बीच जंगल में कोंटा थाना क्षेत्र के बालनतोंग निवासी मुचाकी कोसा पिता मुचाकी बामू 24 वर्ष जिस पर छग शासन द्वारा 2 लाख का इनाम घोषित था।
2* भेज्जी थाना क्षेत्र के किंदरेलपाड़ निवासी 32 वर्षीय माड़वी पाण्डू, पिता मांडवी हुंगा जो पंच कमेटी सदस्य के रूप में इलाके में सक्रिय रहता था।
3* कोंटा थाना क्षेत्र के नुलकातोंग निवासी 24 वर्षीय सोढ़ी लखमा पिता सोढ़ी दुला जो जनमिलिशिया सदस्य है।
4* गोलापल्ली थाना क्षेत्र के वीरापुरम निवासी 23 वर्षीय मड़कम पोज्जा पिता मड़कम हुंगा यह भी इलाके में मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्यरत था।
5* जिले के गोलापल्ली थाना क्षेत्र के मिलिशिया सदस्य 30 वर्षीय माड़वी सुक्का पिता माड़वी हड़मा भी सक्रिय रहकर छोटी-बड़ी वारदातों को अंजाम दिया करता था।
6* भेज्जी थाना क्षेत्र के गोमपाड़ निवासी 25 वर्षीय माड़वी लखमा पिता स्व. माड़वी हांदा जो इलाके में डीएकेएमएस सदस्य के रूप में सक्रिय था।

DJ बंद करवाने से शुरू हुआ विवाद, फिर उलझ पड़े दो पार्टी के लोग, आधा दर्जन हुए घायल…

7* डीएकेएमएस सदस्य 30 वर्षीय भेज्जी थाना क्षेत्र के किंदरेलपाड़ निवासी मड़कम भीमा पिता मड़कम कोसा।
8* 22 वर्षीय गोमपाड़ निवासी मुचाकी देवा पिता स्व. मुचाकी सुकड़ा सीएनएम सदस्य के रूप में सक्रिय रहकर कम उम्र में भी इन वारदातों में शामिल था।
9* भेज्जी थाना क्षेत्र के किंदरेलपाड़ निवासी 22 वर्षीय मुचाकी राजा पिता मुचाकी बंडी जो जिले के भेज्जी क्षेत्र में सीएनएम सदस्य के रूप में सक्रिय रहा करता था।

जंगल में छिप रहे 3 महिला सहित 6 गिरफ्तार, लूटपाट सहित इन वारदातों में भी थे शामिल…

इसी माह दिया था इस वारदात को अंजाम
पकड़े गए सभी नक्सलियों को मंगलवार को ही न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार सभी 9 नक्सलियों के खिलाफ कोंटा थाना में 10 अप्रैल 2018 को इंजरम के जोरानाला के पास टैंकर में आगजनी, आम नागरिकों पर हमला करना व फायरिंग की घटना को अंजाम देने का मामला भी दर्ज है। इसके अलावा भी ये नक्सली कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। ज्ञात हो कि गढ़चिरौली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित इलाकों में अलर्ट जारी किया गया था। बहरहाल इन नक्सलियों की गिरफ्तारी सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो