scriptसुकमा में CRPF और नारायणपुर में ITBP के कुल सात जवान मिले कोरोना संक्रमित | 7 CRPF and ITBP Soldiers found Corona Positive | Patrika News

सुकमा में CRPF और नारायणपुर में ITBP के कुल सात जवान मिले कोरोना संक्रमित

locationसुकमाPublished: Jun 20, 2020 07:18:20 pm

Submitted by:

CG Desk

पॉजिटिव मिले जवान छुट्टी से लौटे थे जवान।

सुकमा में CRPF और नारायणपुर में ITBP के कुल सात जवान मिले कोरोना संक्रमित

सुकमा में CRPF और नारायणपुर में ITBP के कुल सात जवान मिले कोरोना संक्रमित

सुकमा। छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित बस्तर के सुरक्षा बल में कोरोना ने दस्तक दे दी है। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के 7 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिन जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे से सुकमा में CRPF के चार जवान और नारायणपुर में ITBP के तीन जवान शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी के जवान छुट्टी से लौटे थे। उन्हें आईटीआई क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। सैंपल मेडिकल कॉलेज जांच के लिए भेजा गया था। आज जाँच रिपोर्ट आने पर जानकारी मिली है कि चार जवानों की रिपोर्ट पॉजिटिव है। संक्रमित पाए सभी जवानों को आइसोलेट कर दिया गया है। वही इससे पहले सुरक्षा बल के दो और जवान कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ के तीन जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों ही जवान दूसरे राज्य से लौट थे और वे क्वारेंटाइन सेंटर में ठहरे हुए थे। जवानों की रिपोर्ट आज आई तो उसमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पॉजिटिव पाए गए जवानों को अब आइसोलेट कर दिया गया था। वहीं संपर्क में आने वाले अन्य जवानों के भी सैंपल जाँच के लिए जा रहे हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 710 है वहीँ छत्तीसगढ़ में अब तक 2025 संक्रमित मरीज है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो