scriptसुकमा : कोबरा बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत | Cobra Battalion soldier suicide and died on the spot in sukma | Patrika News

सुकमा : कोबरा बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

locationसुकमाPublished: Jan 15, 2021 05:10:44 pm

Submitted by:

CG Desk

– गले के पास गोली (Cobra Battalion soldier suicide) लगने से नौके पर ही जवान ही मौत हो गई। बताया जा रहा है तेमलवाड़ा कैंप से कोबरा 206वीं बटालियन के जवान मिनपा (Sukma news) के जंगलों में ऑपरेशन पर निकले थे।

नक्सल प्रभावित मानपुर में पदस्थ ITBP जवान ने किया सुसाइड, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

नक्सल प्रभावित मानपुर में पदस्थ ITBP जवान ने किया सुसाइड, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली,नक्सल प्रभावित मानपुर में पदस्थ ITBP जवान ने किया सुसाइड, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली,नक्सल प्रभावित मानपुर में पदस्थ ITBP जवान ने किया सुसाइड, सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर के जवानों की आत्महत्या की खबर पिछले दिनों से लगातार सामने आ रही है। पिछले ढाई माह में 6 जवानों ने उठाया आत्मघाती कदम उठाया है ।शुक्रवार को सुकमा में कोबरा बटालियन (Cobra Battalion soldier suicide) के एक जवान ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारकर जान दे दी। गोली उसके गले पर लगी, जिसके चलते जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जवान अपने अन्य साथियों के साथ नक्सल ऑपरेशन (Naxal oprations) पर निकला था। जवान की खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। SP केएल ध्रुव ने घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, मिनपा के जंगलों में नक्सलियों (Naxal In bastar) की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद तेमलवाड़ा कैंप से कोबरा 206वीं बटालियन के जवानों को रवाना किया गया था। इसमें पंजाब के लुधियाना निवासी जवान हरजीत सिंह भी शामिल था। बताया जा रहा है कि जवान प्लानिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरजीत ने अपनी राइफल से गोली चला दी।
ढाई माह में 6 जवानों उठाया आत्मघाती कदम
28 दिसंबर : बीजापुर में CRPF के एक जवान ने खुद को गोली मार ली थी। वह छुट्‌टी नहीं मिलने के कारण परेशान था।
9 दिसंबर : कांकेर में BSF जवान ने फंदा लगाकर जान दे दी।
29 नवंबर : बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात पुलिस कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
29 नवंबर : सुकमा में CAF कांस्टेबल ने भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी।
31 अक्टूबर : सुकमा में CRPF जवान ने खुद को गोली मार ली थी। जवान कुछ दिन पहले ही छुट्टियों से लौटकर आया था।
जवान का शव लेकर कैंप लौट रहे साथी
गले में राइफल सटाकर गोली मारने से जवान हरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जवानों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। फिलहाल जवान उसका शव लेकर कैंप लौट रहे हैं। इसके बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को उसके गृह ग्राम भेजा जाएगा। अभी तक जवान की खुदकुशी करने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो