scriptमां और बेटे को साथ में बाजार जाने से किया मना तो पिता की कर दी हत्या, फैली सनसनी | Father killed by son in sukma district | Patrika News

मां और बेटे को साथ में बाजार जाने से किया मना तो पिता की कर दी हत्या, फैली सनसनी

locationसुकमाPublished: Mar 19, 2019 02:37:04 pm

आवेश में आकर पुत्र ने पिता को सीमेंट ईट से मारकर हत्या कर दी।

CG News

मां और बेटे को साथ में बाजार जाने से किया मना तो पिता की कर दी हत्या, फैली सनसनी

सुकमा. सोमवार की सुबह 8 बजे के करीब जिला मुख्यालय से सात किमी दूर कन्या आश्रम परिसर तेलवर्ती में पुत्र और पिता के बीच विवाद हुआ। पुत्र अपनी मां को लेकर बाजार जाने के लिए निकल रहा था तो इस दौरान पिता ने अपनी पत्नी सुशीला कश्यप व पुत्र को बाजार जाने से मना किया। इससे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आवेश में आकर पुत्र ने पिता को सीमेंट ईट से मारकर हत्या कर दी।
वही मृतक चन्द्रभान कश्यप उम्र 48 वर्ष आए दिन पत्नी सुशील के साथ मारपीट व गाली गालौच किया करता था। घटना के दिन में मृतक चन्द्रभान पत्नी सुशील को बाजार जाने से रोकने की कोशिश किया और विवाद बढ़ गया।
पिता और पुत्र के बीच झगड़े की आवाज सुनकर आश्राम में काम करने वाले चपरासी बाहर निकलने लगे। तब तक मृतक का पुत्र जतिन उम्र 18 वर्ष ने उसके ऊपर सीमेंट ईट से वार का उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना सुबह 8 बजे के करीब की। वही मौके पर पुलिस पहुंचकर मामला दर्ज कर पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
इधर मृतक पुत्र हत्या करने के बाद भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। मृतका की पत्नी पेश से शिक्षक है। और जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर कन्या आश्रम तेलावर्ती में अधीक्षिका के रूप में पदस्थ है। वही आए दिन झगड़े के कारण पत्नी आश्रम में रहती और पति गांव में रहा था। आज सुबह बाजार जाने के दौरान मृतक ने पत्नी को जाने से रोका। और गाली-गलौच करने लगा। इस दौरान पुत्र व पति के बीच विवाद हाथपाई में शुरू हो गई। पुत्र ने सीमेंट की ईट से वारकर पिता की हत्या कर दी।

ट्रेंडिंग वीडियो