scriptChhattisgarh Election : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इन तीन पार्टियों ने झोंकीं अपनी ताकत | last day of election, these 3 parties started spreading their strength | Patrika News

Chhattisgarh Election : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इन तीन पार्टियों ने झोंकीं अपनी ताकत

locationसुकमाPublished: Nov 11, 2018 01:17:16 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

चुनाव प्रचार के अंमित दिन कांग्रेस, सीपीआई व भाजपा ने किया शक्ति प्रदर्शन, झोंकी ताकत, जीत को लेकर सभी प्रत्याशी आश्वस्त, आज से डोर टू डोर चुनावी प्रचार

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इन तीन पार्टियों ने झोंकीं अपनी ताकत

Chhattisgarh Election : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इन तीन पार्टियों ने झोंकीं अपनी ताकत

सुकमा. चुनाव प्रचार के अंमित दिन राजनीति दल पूरे जोर-शोर के साथ प्रचार अभियान में लगे रहे। बाइक रैली, आमसभा, जनसम्पर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।


सोमवार को होने वाले पहले चरण के 12 विधानसभा सीटो का प्रचार आज शाम को थम गया। लेकिन उसे पहले सभी प्रमुख राजनीति दलों ने अपनी पूरी ताकत एक दूसरे से आगे निकलने के लिए मैदान में लगा दिया। शनिवार सुकमा जिला मुख्यालय में प्रमुख राजनीति दलों ने रैली व सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी ने बाईक रैली निकाली। उसके बाद सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार व सीपीआई पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेंगी तो किसानों को पिछले दो सालों का बोनस दिया जाएगा। शिक्षकों के रिक्त पदों की भर्ती दो माह के अंदर करेंगें। किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केरल में बाढ़ आया तो पूरे देश के लोगों ने मदद किया था। लेकिन सुकमा में बाढ़ आकर चार माह होने जा रहा है। यहां के बाढ़ पीडितों को मुआवाज नहीं मिला है। यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। सभा को जिला अध्यक्ष करण सिंह देव, दुर्गेश राय, राजू साहू ने भी संबोधित किया। इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी, शेख सज्जार, शेख औलिहा, रोहित पांडे, मनोज चौरसिया सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद थे।

नोटबंदी से देश को हुआ नुकसान-कुंजाम
बस स्टैण्ड चौक में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई प्रत्याशी मनीष कुंजाम ने कहा कि केन्द्र सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लगाकर जनविरोधी कदम उठाया है। नोटबंदी से देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। जीएसटी के आने से व्यापार करने में कठनाईं हो रही है। दैनिक उपयोगी सामग्रियों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिसका असर गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों पर ज्यादा पड़ा है। निशाना साधते हुए कहा कि लखमा का आपराधिक पृष्ठभूमि रहा है। झीरम घटना हो या निलावरम के भीमा मरकाम की हत्या में इनकी मुख्य भूमिका रही है। हाल ही में बोड़को के पूर्व सरंपच की हत्या भी लखमा के इशारे पर हुई है। इस पूरे मामले में जांच होनी चाहिए।

विकास कार्यों से जनता में उत्साह . मनोज देव
भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज देव ने कहा कि प्रदेश में 15 वर्षों से सत्ता में रहने वाली भाजपा कोंटा से कमल खिलाने में नाकाम रही है। वहीं क्षेत्र में हुए विकास को मुददा बनाते हुए भाजपा लोगों से संपर्क साध रही है। उन्होंने कहा कि जनता मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों की प्रशंसा कर रही है। विकास ही हमारा मुद्दा है। विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास को लोग के बीच अच्छा समर्थन मिल रहा है। विकास के दम पर भाजपा की जीत होगी।

विकास के नाम जनता से छलावा . प्रदीप मांझी
पूर्व सांसद प्रदीप मांझी ने कवासी लखमा के पक्ष मे प्रचार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार झुठ के इमारत में टिकी हुई है। इधर पेट्रोल के दाम सौ रूपए छूने वाले है। सरकार विकास के नाम लोगों से 15 सालों से छवाला कर रही है। वक्त आ गया है बदलाव करने का। और यहां की जनता से पूरी उम्मीद है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो