scriptभक्षक बने रक्षक,कर रहे मतदान केंद्रों की सुरक्षा | Lok Sabha CG:Naxali became protector in Bastar election | Patrika News

भक्षक बने रक्षक,कर रहे मतदान केंद्रों की सुरक्षा

locationसुकमाPublished: Apr 11, 2019 05:35:14 pm

Submitted by:

Tikeshwar Chaudhary

इन दोनों का नाम वेट्‌टी रामा और अर्जुन हैं।ये लोग पहले नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।

Bastar lok sabha election

भक्षक बने रक्षक,कर रहे मतदान केंद्रों की सुरक्षा

सुकमा.आपने नक्सलियों के आतंक के बारे में बहुत सुना होगा लेकिन जब वही नक्सली आपके सुरक्षा की जिम्मेदारी उठा रहे हो तो आप क्या कहेंगे।सुकमा जिले के कोंटा के बूथ नम्बर 210 पर दो लोग आधुनिक हथियारों के साथ वहां लोगों की सुरक्षा में लगे हुए थे।ये वो लोग थे जिनकी वजह से उस इलाके के लोग दहशत में रहते थे।इन दोनों का नाम वेट्‌टी रामा और अर्जुन हैं।ये लोग पहले नक्सली संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे और इन्होने कई बड़े नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया था लेकिन आत्मसमर्पण के बाद इन्हे बस्तर के गोपनीय पुलिस में सैनिक की नौकरी दे दी गयी जिसे वो बखूबी निभा रहे हैं।

वेट्टी बहन अब भी नक्सली संगठन की सक्रीय सदस्य है
बचपन में ही नक्सली संगठन में शामिल होने वाले वेट्टी की ने 23 साल तक नक्सल के रूप में काम किया यही नहीं उसकी पत्नी नक्सलियों की डाक्टर थी।उनकी बहन वेट्‌टी कन्नी अभी भी नक्सली संगठन की सक्रीय सदस्य है और उसके ऊपर 10 लाख रुपए का इनाम भी है।वेट्‌टी ने 13 सितंबर 2018 को सरेंडर कर दिया था। उस समय वेट्‌टी पर 8 लाख रुपए का इनाम था।

लोगों की सुरक्षा कर गर्व महसुसु करते हैं अर्जुन
अर्जुन ने 6 मार्च 2019 को सरेंडर किया था और वो भी नक्सली संगठन में कमंडर के पद पर थे।उन्होंने बताया की पहले वह चुनाव का बहिष्कार करते थे लेकिन अब चुनाव में लोगों की रक्षा कर रहे है और लोगों को सुरक्षित देखकर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो