scriptसुकमा आइइडी अपडेट : नक्सलियों के बिछाए आइइडी के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल जवान हुए शहीद | Martyrs who were severely injured by the Maoists who came under attack | Patrika News

सुकमा आइइडी अपडेट : नक्सलियों के बिछाए आइइडी के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल जवान हुए शहीद

locationसुकमाPublished: Sep 01, 2018 04:30:03 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

दो दिन पहले सर्चिग पर निकली डीआरजी की पार्टी आई नक्सलियों द्वारा बिछाई आइइडी की चपेट में आने वाले 4 जवानों में एक जवान के शहीद होने की खबर आई है।

गंभीर रूप से घायल जवान हुए शहीद

सुकमा आइइडी अपडेट : नक्सलियों के बिछाए आइइडी के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल जवान हुए शहीद

सुकमा. नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब नक्सलियों के बिछाए आइइडी के चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए थे। अभी अभी मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल जवान ज्ञान धर प्रधानी शहीद हो गए है।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले डीआरजी की सर्चिंग पार्टी नक्सल विरोधी ऑपरेशन के तहत जंगलों की ओर निकली थी। शनिवार दोपहर सर्चिंग कर वापसी के दौरान सुकमा के फूलबगड़ी थानाक्षेत्र के अंतर्गत थाना से करीब 5-7 किलोमीटर की दूरी पर केरलापाल के रबड़ीपारा में नक्सलियों के द्वारा बिछाए गए आइइडी की चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए थे। जिसमें एक जवान की हालत गंभीर होने के चलते वो शहीद हो गए।

इलाज के लिए लाया गया सुकमा
ज्ञात हो कि, आइइडी की चपेट में आने के तुरंत बाद ही फोर्स ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए घायलों को सुकमा लाया गया है। जहां से उनकी स्थिती को देखते हुए हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाने की तैयारी की जाएगी

एएसपी ने की पुष्टि
सुकमा एएसपी शलभ सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए पत्रिका को बताया कि, दो दिन पहले सर्चिंग पर निकले जवान शनिवार को वापसी के दौरान आइइडी की चपेट में आने से टोली के 4 जवान घायल हो गए थे। जिसमें से एक जवान ज्ञानधर प्रधानी की हालत गंभीर बताई जा रही थी। लेकिन अभी आए अपडेट के अनुसार गंभीर रूप से घायल जवान ज्ञानधर प्रधानी शहीद हो गए है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो