scriptसुकमा में मुठभेड़, जवानों ने 2 महिला सहित 4 माओवादियों को किया ढेर, राइफल बरामद | Naxal attack in Sukma district, four naxals killed in encounter | Patrika News

सुकमा में मुठभेड़, जवानों ने 2 महिला सहित 4 माओवादियों को किया ढेर, राइफल बरामद

locationसुकमाPublished: Mar 26, 2019 01:38:38 pm

तभी घात लगाए बैठे माओवादियों ने एक ओर से फायरिंग करना शुरू कर दिया।

सुकमा. माओवाद प्रभावित क्षेत्र सुकमा जिले के चिंतलनार में जवानों और माओवादियों के मुठभेड़ हुआ है। जवानों ने 4 वर्दीधारी माओवादियों को ढेर कर दिया है। मारे गए माओवादियों के शव के पास से पुलिस ने दो 303 रायफल और 2 इंसास रायफल बरामद किया है। मुठभेड़ खत्म होने के बाद आईजी विवेकानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की।

दो महिला और दो पुरूष
मिली जानकारी के अनुसार डीआरजी व कोबरा 201 बटालियन की एक टीम चिंतलनार कोडेकोड के जंगल से सर्चिंग कर रहे थे। तभी घात लगाए बैठे माओवादियों ने एक ओर से फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। ताबड़तोड़ फायरिंग में जवानों ने 2 महिला और 2 पुरूष माओवादियों को ढेर कर दिया। 4 की मौत हो जाने के बाद बचे हुए माओवादी मौके फरार हो गया। इसके बाद जवानों ने शव बरामद करने के बाद मुठभेड़ खत्म होने की सूचना दी गई। अंदरूनी इलाका होने की वजह से शव को लेकर आने दिक्कत हो रही है। सहायता के लिए समीप तैनात बल मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

आइजी विवेकानंद सिंह ने बताया कि जवानों ने 2 महिला और 2 पुरूष माओदियों को ढेर कर दिया है। सभी जवान सुरक्षित है। पुलिस ने माओवादियों के शव के पास से दो 303 रायफल और 2 इंसास रायफल बरामद किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो