scriptनक्सलियों के मंसूबे हुए नाकाम, जंगल में छिपाए थे बंदूक जैसे कई हथियार, जवानों ने किया जब्त | Naxalites had hidden many weapons like guns in forest, jawans seized | Patrika News

नक्सलियों के मंसूबे हुए नाकाम, जंगल में छिपाए थे बंदूक जैसे कई हथियार, जवानों ने किया जब्त

locationसुकमाPublished: Dec 06, 2022 12:00:33 pm

Submitted by:

CG Desk

Naxalites had hidden many weapons : जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षाबलों की सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे नाकाम हो गए। नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में अवैध रूप से हथियार छुपा कर रखा गया था।

.

नक्सलियों के मंसूबे हुए नाकाम, जंगल में छिपाए थे बंदूक जैसे कई हथियार, जवानों ने किया जब्त

Naxalites had hidden many weapons: जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्रान्तर्गत सुरक्षाबलों की सूझबूझ से नक्सलियों के मंसूबे नाकाम हो गए। नक्सलियों के द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगल में अवैध रूप से हथियार छुपा कर रखा गया था, जिसे सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद किया गया, जिसमें दो भरमार बंदूक सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चिंतागुफा थाना क्षेत्रान्तर्गत कैम्प मिनपा एवं एल्मागुण्डा से टूआईसी इथापे पंडित किशनराव, 206 वाहिनी कोबरा, डीसी सौरभ सिंह, 206 वाहिनी कोबरा, एसी माखन लाल 206 वाहिनी कोबरा एवं सीसी सुबोध सिंह एसटीएफ कमाण्डर के हमराह संयुक्त बल एरिया डोमिनेशन के लिए ग्राम जुपारा मिनपा, मुरियापारा व आस-पास एरिया की ओर रवाना हुए थे।

यह भी पढ़ें: नक्सलियों की बड़ी साजिश: IED ब्लास्ट की चपेट में आने से जवान हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक
अभियान के दौरान मुरियापारा के दक्षिण दिशा जंगल पहाड़ी के मध्य नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में छिपाकर रखे गये अवैध हथियार एवं अन्य सामाग्रियों को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया। बरामद हथियार में भरमार बंदुक 02 नग, भरमार बंदुक का बैरल 03 नग, कोर्डेक्स वॉयर 05 मीटर, स्प्लिंटर, वोल्टेज मीटर 01 नग, प्रेशर मैकेनिजम, गन पाउडर बरामद किया गया।

 

ट्रेंडिंग वीडियो