scriptगिरफ्तार किया इनामी नक्सली, फिर निशानदेही पर नक्सलियों की हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री पर हुई कार्रवाई, मिले कई हथियार | Sukma, Odisha Malkangiri police destroy mini gun factory of Naxalite | Patrika News

गिरफ्तार किया इनामी नक्सली, फिर निशानदेही पर नक्सलियों की हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री पर हुई कार्रवाई, मिले कई हथियार

locationसुकमाPublished: May 31, 2020 04:22:37 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

पांच लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार, निशानदेही पर ओडिशा से हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री पर कार्रवाई

गिरफ्तार किया इनामी नक्सली, फिर निशानदेही पर नक्सलियों की हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री पर हुई कार्रवाई, मिले कई हथियार

गिरफ्तार किया इनामी नक्सली, फिर निशानदेही पर नक्सलियों की हथियार बनाने की मिनी फैक्ट्री पर हुई कार्रवाई, मिले कई हथियार

सुकमा. गादीरास थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लाख के इनामी कटेकल्याण एरिया कमेटी मेम्बर माड़ी जोगा को गिरफ्तार किया। जिसकी निशानदेही पर ओडिशा के मलकानगिरी क्षेत्र में माओवादियों के लिए हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री पर कार्रवाई की और हथियार बनाने के सामान सहित एक अन्य सहयोगी जगन्नाथ बरनई को गिरफ्तार किया। उक्त दोनों आरोपियों को सुकमा न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि गादीरास थाना क्षेत्र में सर्चिंग के लिए निकली पुलिस पार्टी को रासावाया के जंगल में एक संदिग्ध नजर आया। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी मेम्बर माड़ी जोगा के तौर पर हुई। इस पर शासन ने पांच लाख का इनाम रखा था।
गिरफ्तार माओवादी से पूछताछ करने पर बताया कि ओडिशा के मलकानगिरी से माओवादियों के लिए हथियार बनाने की जानकारी दी। जिसके बाद मलकानगिरी पुलिस की मदद से कार्रवाई कर हथियार बनाने वाली मिनी फैक्ट्री बरामद की। यहां जगन्नाथ बरनई के घर से 2 भरमार बंदूक, 3 भरमार बंदूक लकड़ी का बट, 10 भरमार बंदूक का बैरल के अलावा बंदूक बनाने के अन्य सामान भी बरामद किया गया। आरोपी स्वयं के घर में हथियार बनाता था। उसने कई भरमार बनाने की बात भी स्वीाकारी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गादीरास से निरीक्षक रितेश यादव, उपनिरीक्षक उमाशंकर राठौर, जितेन्द्र एसैया, डीआरजी प्रभारी सुकमा जिला बल एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी शामिल रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो