scriptअहमदाबाद में शिरकत करेंगे सुकमा के बाल वैज्ञानिक, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं | Sukma's child will participate in National Children Science Congress | Patrika News

अहमदाबाद में शिरकत करेंगे सुकमा के बाल वैज्ञानिक, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

locationसुकमाPublished: Dec 05, 2022 10:57:17 am

Submitted by:

CG Desk

30th National Children’s Science Congress 2022: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बच्चों में उनकी रचनात्मकता एवं नवाचार सोच के साथ ही वैज्ञानिक रूचि विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस वर्ष के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का थीम है- पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य और कल्याण।

.

अहमदाबाद में शिरकत करेंगे सुकमा के बाल वैज्ञानिक, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

30th National Children’s Science Congress 2022: राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन बच्चों में उनकी रचनात्मकता एवं नवाचार सोच के साथ ही वैज्ञानिक रूचि विकसित करने के उद्देश्य से किया जाता है। इस वर्ष के राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का थीम है- पारिस्थितिक तंत्र, स्वास्थ्य और कल्याण। सुकमा जिले के बाल वैज्ञानिक भी, ’’भारत का मेनचेस्टर’’ नाम से पहचाने जाने वाले गुजरात के औद्योगिक शहर अहमदाबाद में आयोजित 30वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 में हिस्सा लेंगे।

राजधानी रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् द्वारा 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में इन बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है।

कलेक्टर हरीस. एस ने बाल वैज्ञानिकों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में आयोजित बाल विज्ञान कांग्रेस में परियोजनाओं को वर्चुअल मोड में प्रस्तुत किया गया था। इसमें से राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सुकमा जिले के बाल वैज्ञानिकों के दो परियोजनाएं भी छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में सुकमा के बाल वैज्ञानिक कोरम सैमुअल, कुमारी मिसबा, मनोहर बघेल और सोडी दीपक शामिल होंगे। 30वां राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन अहमदाबाद में 3 जनवरी 2023 को होगा।

डीएवी कोंटा के कोरम सैमुअल व मिसबा मॉडर्न एंड इको फ्रेंडली इंसीनेटर का प्रस्तुतिकरण देंगे
मॉडर्न एंड इको फ्रेंडली इंसीनेटर का प्रस्तुतिकरण देंगे। वहीं जूनियर वर्ग में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झापरा के मनोहर बघेल व सोडी दीपक ’’सुकमा के मूल निवासियों का खाद्य प्रणाली एवं उनका स्वास्थ्य’’ परियोजना पर अपनी प्रस्तुतिकरण करेंगे। सीनियर वर्ग के बाल वैज्ञानिकों के मार्गदर्शक शिक्षक पृदवी तेजा है। जबकि जूनियर वर्ग के बाल वैज्ञानिकों के मार्गदर्शक शिक्षिका ओमलता सोनकर है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो