scriptबिग ब्रेकिंग : जिले में नहीं थम रहा आत्महत्या का मामला, लड़की ने खुद को लटका लिया फांसी के फंदे पर | The case of suicide in the district, the girl hanged herself on the ha | Patrika News

बिग ब्रेकिंग : जिले में नहीं थम रहा आत्महत्या का मामला, लड़की ने खुद को लटका लिया फांसी के फंदे पर

locationसुकमाPublished: Oct 26, 2018 03:00:27 pm

Submitted by:

Badal Dewangan

नानी को अपने कमरे में जाने की बात कहकर दिया घटना को अंजाम

बिग ब्रेकिंग

बिग ब्रेकिंग : जिले में नहीं थम रहा आत्महत्या का मामला, लड़की ने खुद को लटका लिया फांसी के फंदे पर

सुकमा. सुकमा से अभी अभी फिर एक बड़ी खबर आ रही है। जिसमें एक 22 साल की लड़की का लटकता शव मिला है इस घटना को लड़की ने घर पर ही आंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, जब लड़की ने इस घटना को अंजाम दिया तब घर में सिर्फ उसकी नानी ही थी। मौके से पुलिस को कोई भी ऐसी चीज बरामद नहीं हुई है जिससे आत्महत्या का कारण बताया जा सके

मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा के तोंगपाल में एक लड़की का लटकता शव घर पर मिला है। बताया जा रहा है कि, तोंगपाल के विद्युत कॉन्ट्रेक्टर की छोटी बेटी मंजूशा मंडल जो घर पर अपनी नानी के साथ थी शुक्रवार करीब 12 बजे मंजूशा ने अपनी नानी को नहाने के लिए भेज दिया और खुद सोने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई और इस घटना को अंजाम दिया।
जब नानी बाथरूम से बाहर निकली तो यह नजारा देख उनका दिल दहल गया और उन्होनें फोन से यह सब जानकारी घर वालों को दी घर वालों ने आनन फानन में पुलिस को खबर दी तो पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि, लड़की ने किस वजह से आत्महत्या की इसका पता नहीं चल पाया है। जांच चल रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो