सुकमा

सुकमा में डीजे को लेकर दो गुटों में मारपीट, कलेक्टर और एसपी ने बीच बचाव कर शांत कराया मामला

कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं एसपी केएल ध्रुव घटना की जानकारी मिलते ही घायल लोगों से मिलने के लिए गादीरास अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। कोया समाज प्रमुख वेको हुंगा ने बताया कि गांव में एक धर्म विशेष के एक परिवार के यहां बाहर से कुछ लोग आये थे।

सुकमाNov 25, 2020 / 10:27 pm

Karunakant Chaubey

सुकमा. जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के चिंगावरम में दो गुटों के बीच मंगलवार देररात को मारपीट हुई जिसमें चार लोग गंभीर घायल हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही गादीरास थाने से पुलिस पार्टी सुबह गांव पहुंच गई। इसके बाद सभी घायलों को गादीरास अस्पताल आया गया। जहां मामली रूप से घायल लोगों को इलाज जारी हैं। गंभीर रूप से घायलो को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं एसपी केएल ध्रुव घटना की जानकारी मिलते ही घायल लोगों से मिलने के लिए गादीरास अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। कोया समाज प्रमुख वेको हुंगा ने बताया कि गांव में एक धर्म विशेष के एक परिवार के यहां बाहर से कुछ लोग आये थे। देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था। ग्राम पटेल यहां चल रहे डीजे एवं कार्यक्रम के बारे में जाने पहुंचे थे।

इसी बात को लेकर पटेल के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद दूसरे गुट के लोग भी वहां पहुंच गए, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं घायल पोडियामी जोगा ने बताया कि जन्मदिन का आयोजन था। डीजे बज रहा था। इसी बीच 15 से 20 लोग पहुंचकर विवाद करने लगे।

यह है मामला

सुकमा जिला मुख्यालय से 30 किमी दुर चिंगावरम में मंगलवार की रात करीब 12 बजे गांव के एक परिवार के यहां जन्मदिन मनाने की तैयारी में थे, जिसमें शामिल होने के लिए परिचित एवं अन्य कुछ लोग बाहर से आए हुए थे। रात में डीजे बजाया जा रहा था।

जिसको लेकर ग्राम पटेल यहां पहुंचकर देर रात तक डीजे बजाने एवं कार्र्यक्रम को लेकर जानकारी लेने की कोशिश की। इस बात को लेकर पटेल के साथ बहसबाजी होने लगी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो वे बीच बचाव करने पहुंचे पर विवाद ज्यादा बढ गया व मारपीट होने लगी।

मंगलवार देर रात्रि में सुकमा के थाना गादीरास क्षेत्र के चिंगावरम में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना में कुछ लोगों को चोटें आई। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। अब हालात नियंत्रण में है।

-सुंदरराज पी, आईजी, बस्तर

Home / Sukma / सुकमा में डीजे को लेकर दो गुटों में मारपीट, कलेक्टर और एसपी ने बीच बचाव कर शांत कराया मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.