scriptभारतीय जनता पार्टी जिले में बनायेगी डेढ़ लाख प्राथमिक एवं आठ सौ सक्रिय सदस्य, 6 जुलाई से शुरू होगा सदस्यता अभियान-2019 | bhartiya janta party sadasyta abhiyan 2019 on 6th july 2019 | Patrika News

भारतीय जनता पार्टी जिले में बनायेगी डेढ़ लाख प्राथमिक एवं आठ सौ सक्रिय सदस्य, 6 जुलाई से शुरू होगा सदस्यता अभियान-2019

locationसुल्तानपुरPublished: Jul 04, 2019 12:01:06 pm

भारतीय जनता पार्टी की 6 जुलाई से शुरू हो रही संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2019 की तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अध्यक्षता एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा व जिला सदस्यता प्रमुख सुशील त्रिपाठी की उपस्थित में बीजेपी कार्यालय पर आयोजित हुई।

bjp

भारतीय जनता पार्टी जिले में बनायेगी डेढ़ लाख प्राथमिक एवं आठ सौ सक्रिय सदस्य, 6 जुलाई से शुरू होगा सदस्यता अभियान-2019

सुल्तानपुर. भारतीय जनता पार्टी की 6 जुलाई से शुरू हो रही संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2019 की तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू की अध्यक्षता एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा व जिला सदस्यता प्रमुख सुशील त्रिपाठी की उपस्थित में बीजेपी कार्यालय पर आयोजित हुई।

बीजेपी कार्यालय पर हुई बैठक में सदस्यता अभियान की तैयारी को अन्तिम रूप दिया गया। आपको बता दे भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा० श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन 6 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसी दिन पूरे देश में सदस्यता अभियान-2019 का शुभारंभ होगा।

बीजेपी कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा ने बताया कि सदस्यता तीन प्रकार से होगी। पहली बूथ सदस्यता, दूसरी कैम्प सदस्यता एवं तीसरी व्यक्तिगत सदस्यता। उन्होंने बताया कि 6- जुलाई को सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की सदस्यता शून्य हो जायेगी। पुनः सक्रिय सदस्य बनने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को 50 नये प्राथमिक सदस्य बनाने होगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ने कहा संगठन पर्व सदस्यता अभियान – 2019 में सभी 18 मंडलों के सदस्यता प्रमुखों को अपने-अपने मंडल में प्राथमिक व सक्रिय सदस्य बनाने के लिए गांव-गांव व घर-घर जाकर झुग्गी झोपड़ी से लेकर प्रबुद्धजनों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं से संपर्क स्थापित कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने है।

जिला सदस्यता प्रमुख सुशील त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 1.50 लाख प्राथमिक व 800 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।प्राथमिक सदस्य बनने के लिए पार्टी ने 8980808080 टोल फ्री नंबर जारी किया है।6 जुलाई को सदस्यता अभियान के शुभारंभ के बाद कार्यकर्ता उपरोक्त टोल फ्री नंबर पर मिस्ड काल कर व अपना डिटेल मैसेज भेजने के बाद पार्टी का प्राथमिक सदस्य बन सकते है।

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि इसौली ,लंभुआ एवं सदर – जयसिंहपुर विधानसभा अन्तर्गत विभिन्न मण्डलों में जाकर वरिष्ठ नेताओं ने सदस्यता अभियान की तैयारी बैठकें की। इसौली विधानसभा के कुड़वार, शिवनगर व बल्दीराय मण्डलो की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा शामिल हुए।उन्होने प्रत्येक सेक्टर से सदस्यता अभियान के लिए 2 पूर्णकालिक विस्तारक बनाने के लिए कहा।

लंभुआ विधानसभा के भदैंया, अर्जुनपुर, लंभुआ व पी.पी. कमैचा मंडल की बैठक में शामिल हुए जिला महामंत्री कृपा शंकर मिश्रा, जिला सदस्यता प्रमुख सुशील त्रिपाठी ने सदस्यता अभियान की तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिये। वही जिला महामंत्री शशीकांत पांडे ने मोतीगरपुर मंडल की बैठक मे सदस्यता अभियान की तैयारी का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

ट्रेंडिंग वीडियो