scriptभाजपा का मतलब ‘भारतीय झूठ पार्टी’, सुलतानपुर में बोले ओम प्रकाश राजभर | BJP means 'Bhartiya Jhooth Party' Om Prakash Rajbhar said in Sultanpur | Patrika News

भाजपा का मतलब ‘भारतीय झूठ पार्टी’, सुलतानपुर में बोले ओम प्रकाश राजभर

locationसुल्तानपुरPublished: Dec 03, 2021 07:27:33 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

सुभासपा रास्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को सुलतानपुर में थे। ओम प्रकाश राजभर ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर जमकर हल्ला बोला। राजभर ने कहा कि भाजपा का मतलब भारतीय झूठ पार्टी है। बीजेपी ने नेता झूठ बोलने में माहिर। 2022 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से करना है बेदखल।

o_p_rajbhar.jpg
सुलतानपुर. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर आज सुलतानपुर पहुंचे। इस दौरान भागीदारी पार्टी के समर्थन में उन्होंने जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुये ओम प्रकाश राजभर ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इसके साथ ही उन्होंने 2022 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। इसके साथ ही सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को फ्री बिजली,फ्री शिक्षा और फ्री चिकित्सा देने की बात कही।
दरअसल धम्मौर कस्बे में आज भागीदारी पार्टी द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस महापंचायत में इसौली विधानसभा से भागीदारी पार्टी की दिव्या प्रजापति के समर्थन में आज सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोगों को संबोधित करने पहुंचे हुये थे। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के इसौली विधायक अबरार अहमद समेत तमाम सपा नेता एवं कार्यकर्ता भी समर्थन में पहुंचे हुये थे। लोगों को संबोधित करते हुये ओम प्रकाश राजभर ने पीएम मोदी और सीएम योगी पर जमकर हल्ला बोला। राजभर ने कहा कि भाजपा का मतलब भारतीय झूठ पार्टी है। अब तक उन्होंने जो भी वायदा उन्होंने किया वो कभी पूरा नही किया। मंहगाई और भ्रष्टाचार भी इस समय चरम पर है। उन्होंने कहा कि सवर्ण का आरक्षण चंद दिनों में ही कर दिया गया जबकि अतिपिछड़ी जाति अभी भी इससे वंचित है। उन्होंने कहा कि हमने 2017 में भाजपा की सरकार बनाई थी और आने वाले 2022 के चुनाव में अब भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। ओम प्रकाश राजभर ने साफ कहा कि अखिलेश यादव की सरकार बनते ही स्नात्कोत्तर तक कि पढ़ाई मुफ्त रहेगी। इसके साथ ही प्रदेश वासियों को मुफ्त बिजली और मुफ्त चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा की भाजपा के लोग शिक्षा चिकित्सा और बेरोजगारी के बजाय लोगों को गुमराह करने की बात करते हैं। वहीं गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव एक भी सीट राजभर को नही देंगे फिर भी भी राजभर उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर ही मानेंगे। ओपी राजभर ने कहा कि मैं भाजपा के साथ पूरी ईमानदारी से था लेकिन वे बेईमानी धूर्तता करने लगे तो उनका साथ मैंने छोड़ दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो