सुल्तानपुर

बीजेपी संगठन में इन तीन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बधाइयों का सिलसिला जारी

भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिले से तीन भाजपा नेताओं को क्षेत्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गयी है

सुल्तानपुरNov 21, 2020 / 07:54 pm

Hariom Dwivedi

BJP File Photo

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. भारतीय जनता पार्टी बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर लगी है। इसी क्रम में सुलतानपुर के तीन नेताओं को संगठन अहम पद हासिल हुआ है। भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने प्रदेश नेतृत्व के अनुमोदन के बाद 32 सदस्यीय काशी क्षेत्र के कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि जिले से तीन भाजपा नेताओं को क्षेत्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गयी है।
काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा जारी की गयी क्षेत्र पदाधिकारी सूची में जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी को क्षेत्रीय महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है वहीं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतबख्श सिंह चुन्नू को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबिता तिवारी को क्षेत्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। काशी क्षेत्र में 14 जिले सम्मिलित हैं।
नये दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं
सुलतानपुर जिले से तीन भाजपा नेताओं सुशील त्रिपाठी को क्षेत्रीय महामंत्री, संतबख्श सिंह चुन्नू को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व बबिता तिवारी को क्षेत्रीय मंत्री बनाये जाने पर संगठन अध्यक्ष डॉ आरए. वर्मा, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. एमपी सिंह,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष ॠषिकेष ओझा व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ताशरण त्रिपाठी, जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी, घनश्याम चौहान, आशीष सिंह रानू, भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने प्रशंसा प्रकट करते हुए नये दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा ने कहा जिले से तीन नेताओं को क्षेत्रीय टीम मे स्थान मिलने पर जिले के संगठन को मजबूती व सम्मान मिला है।

Home / Sultanpur / बीजेपी संगठन में इन तीन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बधाइयों का सिलसिला जारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.