scriptबीजेपी तीन चरणों में कराएगी ये चुनाव, विधानसभा उपचुनाव से पहले किया बड़ा फेरबदल | bjp to organise this election in three phases | Patrika News

बीजेपी तीन चरणों में कराएगी ये चुनाव, विधानसभा उपचुनाव से पहले किया बड़ा फेरबदल

locationसुल्तानपुरPublished: Sep 20, 2019 06:07:37 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढ़ांचे के पुनर्गठन के लिए तीन चरणों में चुनाव रखे हैं

बीजेपी तीन चरणों में कराएगी ये चुनाव, विधानसभा उपचुनाव से पहले किया बड़ा फेरबदल

बीजेपी तीन चरणों में कराएगी ये चुनाव, विधानसभा उपचुनाव से पहले किया बड़ा फेरबदल

सुलतानपुर. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने संगठनात्मक ढ़ांचे के पुनर्गठन के लिए तीन चरणों में चुनाव रखे हैं। भाजपा संगठन चुनाव के पहले चरण में जिले के 2118 बूथ समितियों के चुनाव की प्रक्रिया 18 सितम्बर से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया 22 सितम्बर तक चलेगी। द्वितीय चरण में मण्डल स्तर पर मण्डल अध्यक्ष, मण्डल समिति एवं जिला प्रतिनिधि के चुनाव अक्टूबर में होगे। तृतीय चरण में जिला अध्यक्ष, जिला समिति एवं प्रांतीय परिषद के चुनाव होंगे।
बीजेपी तीन चरणों में कराएगी ये चुनाव, विधानसभा उपचुनाव से पहले किया बड़ा फेरबदल
एक्टिव और मजबूत सदस्यों की टीम खड़ी करेगी भाजपा

जिला चुनाव अधिकारी राम जियावन मौर्या ने कहा कि भाजपा संगठन के चुनाव आपसी समन्वय, सर्वसम्मति एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपने विधान एवं नियमों के तहत निर्धारित अवधि में निर्वाचन की कार्यवाही से संपन्न होते है। भाजपा हर तीन साल में अपने संगठनात्मक चुनाव संपन्न करती है। भाजपा बूथ स्तर पर एक्टिव व मजबूत कार्यकर्ताओं की टीम चुनाव के माध्यम से खड़ी कर रही है। बूथ स्तर पर 25-49 सदस्यों की समिति में बूथ अध्यक्ष और 12 सदस्यों का चुनाव होता है। समिति सदस्य मे एक तिहाई महिला सदस्य व दो मंत्री चुने जाते हैं।
इतने होंगे सदस्य

राम जियावन मौर्या ने बताया कि 149 सदस्यों की समिति में अध्यक्ष और 18 सदस्य होंगे, जिसमें छह महिला सदस्य होगी। एक महामंत्री और दो मंत्री होंगे जिसमें एक महिला होगी। उन्होंने बताया कि 150-299 सदस्यों की समिति में बूथ अध्यक्ष 24 के सदस्य का चुनाव होगा जिसमें 8 महिला सदस्य होंगी। सदस्यों में से दो उपाध्यक्ष, एक महामंत्री और दो मंत्री होंगे। पदाधिकारीयोंं में दो महिला पदाधिकारी होगी। 300 और उससे अधिक सदस्यों की समिति में बूथ अध्यक्ष और 30 सदस्य चुने जाएंगे, जिसमें एक तिहाई महिला होगी। अध्यक्ष समिति सदस्य में से तीन उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और तीन मंत्री होंगे।
22 सितंबर तक बूथ समितियों के चुनाव होंगे पूरे

जिला सह चुनाव अधिकारी एवं जिला संगठन चुनाव के नोडल कृपा शंकर मिश्र ने बताया कि जिला संगठन चुनाव के पहले चरण में 2118 बूथो में से 1216 बूथों पर बूथ समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। 22 सितम्बर तक सभी बूथ समितियों के चुनाव पूरे जाएंगे। सेक्टर चुनाव अधिकारियों की देखरेख में बूथ स्तरीय चुनाव संपन्न किये जा रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो